विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: बद्दो के हिस्ट्रीशीटर साथी ने मीट कारोबारी से मांगी रंगदारी, विरोध करने पर माता-पिता से की मारपीट

By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 25 Sep 2026 12:37 PM (IST)

Meerut News: मेरठ में मीट कारोबारी शोएब तैय्यब के घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी ने उनके माता-पिता से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सदर भूसा मंडी में रहता है मीट कारोबारी, पिस्टल दिखाकर मोहल्ला वासियों को किया आतंकित ।

  2. सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस, मीट कारोबारी ने दी तहरीर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस ।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सदर के भूसा मंडी में मीट कारोबारी शोएब तैय्यब के घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात बद्दो के साथी ने उसके मां-बाप से मारपीट की। उन्हें गोली मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी। मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची सदर बाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी विनायक भोसले ने कहा कि जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मीट कारोबारी ने थाने पर आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

मीट कारोबारी शोएब ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था। गुरुवार शाम कुख्यात बदन सिंह बद्दो का करीबी साथी व रेलवे रोड थाने का हिस्ट्रीशीटर अपने एक बागपत निवासी एक साथी संग उसके घर पहुंचा। उसने घर में मौजूद मां-बाप से गाली गलौज की व रुपये की मांग की।

पिस्टल निकालकर दोनों ने रुपया नहीं देने पर शोएब व उन्हें गोली मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के आने पर आरोपित फरार हो गए। पूरा परिवार घटना के बाद दहशत में हैं। एसपी सिटी ने थाना सदर बाजार पुलिस को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में डकैती डालने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी

सेवानिवृत्त अधिकारी से लूटपाट का आरोपित दबोचा, सामान बरामद

मेरठ : सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से लूटपाट के आरोपित ई-रिक्शा चालक को देहली गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पुलिस ने लूटा गया पर्स, 1050 रुपये व ई-रिक्शा बरामद कर ली। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि 21 सितंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी ब्रजमोहन शर्मा निवासी साकेत कुंज पीएल शर्मा अस्पताल में उपचार के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें- मेरठ: एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने के बाद STF और क्राइम ब्रांच ने खंगाला रिकॉर्ड

डाॅक्टर को दिखाने के बाद दोपहर में वापस लौटते समय जिला अस्पताल के सामने से ई-रिक्शा ली। चालक उन्हें झांसा देकर संकरी गलियों से नौचंदी मेला ग्राउंड ले गया। वहां उसने मारपीट कर मोबाइल, 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसबीआइ डेबिट कार्ड, इंडियन नेवी पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज लूट लिए। बाद में ब्रजमोहन शर्मा को वह चलती ई-रिक्शा से फेंक भाग गया। पीड़ित ने देहली गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट, सहारनपुर के बाद अब मेरठ में सामने आया ऐसा मामला