विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट, सहारनपुर के बाद अब मेरठ में सामने आया ऐसा मामला

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 23 Sep 2026 11:13 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं। बैंक प्रबंधक ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. एक्सिस बैंक की 186 शाखाओं से रकम का होता है लेन-देन, बैंक प्रबंधक ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

  2. कुछ ऐसे नोट मिले जो बीच से फाड़कर चिपकाए गए थे, एक हिस्सा असली नोट का और दूसरा नकली का था

जागरण संवाददाता, मेरठ। सहारनपुर में पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के बाद अब मेरठ के एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। मंगलपांडे नगर स्थित शाखा में बनी चेस्ट में बुधवार को 4.63 लाख रुपये के नोट नकली पाए गए हैं।

बैंक प्रबंधक ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे? पुलिस भी जांच में जुट गई है। इस करेंसी चेस्ट में दिसंबर 2024 में भी 2.37 लाख के नकली नोट मिले थे।

करेंसी चेस्ट के प्रबंधक सरताज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को बैंक के बड़़े अधिकारी निरीक्षण करने के लिए आए थे। इस दौरान एक दिसंबर 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक अलग-अलग बैंकों से जमा हुई धनराशि की गणना की गई।

इस दौरान चार लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट मिले। इसमें 500 रुपये के 805, 200 रुपये के 142, 100 रुपये के 279, 50 रुपये के 97 और 20 एवं 10 रुपये के 1323 नोट शामिल हैं। ये सभी पुराने नोट हैं। इसमें कुछ ऐसे भी नोट मिले हैं, जिन्हें दो हिस्सों में फाड़कर चिपकाया गया है।

यह भी पढ़ें- PNB करेंसी चेस्ट का सच उड़ा रहा होश! 17.29 करोड़ के जाली नोटों के पीछे कौन है 'मास्टरमाइंड'? इस कांड की पूरी इनसाइड स्टोरी

एक हिस्सा नकली और एक असली नोट का है। करेंसी चेस्ट में एक्सिस बैंक की 186 शाखाएं जुड़ी हुई हैं। एक दिसंबर 2024 से लेकर 30 दिसंबर 2025 तक करेंसी चेस्ट में किन किन बैंकों से रकम आई है, यह सूची प्रबंधक सरताज ने पुलिस को अलग से दी है। ताकि जांच के दौरान यह पता लगाया जा सके कि किस बैंक से कितनी रकम करेंसी चेस्ट में जमा कराई गई।

यह भी पढ़ें- 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मामले में NIA सहारनपुर में कर रही गहन जांच, लोकल नेटवर्क और फंडिंग कनेक्शन पर पैनी नजर

सहारनपुर में मिले थे 17.29 करोड़ के नकली नोट

सहारनपुर के सोफिया मार्केट स्थित पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 28 अगस्त को 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिले थे। इसमें नोटों की नई गड्डियां थीं। मामले की जांच एनआइए कर रही है। अब तक एक बैंक अधिकारी समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।