विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने के बाद STF और क्राइम ब्रांच ने खंगाला रिकॉर्ड

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 24 Sep 2026 04:34 PM (IST)

Axis Bank currency chest: मेरठ के मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख रुपये के नकली ...और पढ़ें

मेरठ के मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा।

मेरठ के मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा।

HighLights

  1. नकली नोट मिलने पर एक्सिस बैंक मेरठ में जांच तेज।

  2. एक साल के ऑडिट में निकले 4.63 लाख के नकली नोट।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने के मामले में जांच तेज हो गई है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम बैंक पहुंची और करीब एक घंटे तक पड़ताल की। बैंक अधिकारियों ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

अब तक हुए ऑडिट में 4.63 लाख रुपये के नकली नोट सामने आए हैं। जांच टीम ने करेंसी चेस्ट में रखी नकदी और उससे संबंधित रिकार्ड को खंगाला। टीम ने बैंक अधिकारियों से भी नकदी के रखरखाव और नोटों के आने-जाने से जुड़ी जानकारी ली। करीब एक घंटे तक चली जांच के बाद टीम वापस लौट गई। मामले में नकली नोटों के स्रोत का पता लगाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जांच टीम ने करेंसी चेस्ट में रखी नकदी और उससे संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला। टीम ने बैंक अधिकारियों से भी नकदी के रखरखाव और नोटों के आने-जाने से जुड़ी जानकारी ली। करीब एक घंटे तक चली जांच के बाद टीम वापस लौट गई। मामले में नकली नोटों के स्रोत का पता लगाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बैंक सूत्रों के मुताबिक फिलहाल एक दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2025 तक की अवधि के नोटों का ऑडिट किया गया है। इस अवधि की जांच में ही 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने की बात सामने आई है। अभी वर्ष 2025 और 2026 से संबंधित नकदी का ऑडिट चल रहा है।

यह भी पढ़ें- आधा नोट असली, आधा नकली! मेरठ में पकड़ा गया जालसाजों का 'कट-पेस्ट' फॉर्मूला, जांच को MP की लैब भेजे जाएंगे ये नोट

बैंक के अंदर बाकी अवधि की नकदी और रिकॉर्ड की जांच होने के बाद नकली नोटों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद नकली नोट किस बैंक या किस माध्यम से करेंसी चेस्ट तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें- एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट, सहारनपुर के बाद अब मेरठ में सामने आया ऐसा मामला

जांच एजेंसियां नकदी के स्रोत और करेंसी चेस्ट में उसके पहुंचने की प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड जुटा रही हैं। इससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली नोट बैंकिंग चैनल में किस स्तर पर शामिल हुए। मामले में पुलिस पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: 'खुन्नस' में UP पुलिस के सिपाहियों ने रची साजिश, भर्ती केंद्र में सेंध लगाकर की चोरी; एक आरोपित गिरफ्तार