Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा साहब के आदर्शो पर भी चलना होगा : चंद्रशेखर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 07 Mar 2021 02:10 AM (IST)

    आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को सिवाया गांव में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा को फूल-माला पहना ...और पढ़ें

    Hero Image
    बाबा साहब के आदर्शो पर भी चलना होगा : चंद्रशेखर

    मेरठ, जेएनएन। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को सिवाया गांव में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा को फूल-माला पहनाने के साथ उनके आदर्शो पर भी चलना होगा। बाबा का सिद्धांत है कि अगर अपना और दूसरों का भला चाहते हो तो सत्ता हासिल करो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाबली खास के पास द्वारिकापुरी स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन करने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का पहले दौराला, फिर टोल प्लाजा के बाद सिवाया गांव, पबरसा गांव में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सिवाया गांव स्थित आंबेडकर भवन में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहनाई। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी सभी सीटों पर जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। बहन-बेटियां त्रस्त हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली में भाषण दिया था कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर गुंडे जान की भीख मांगेंगे, मगर यूपी में गुंडे अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान आदित्य भास्कर, छोटू, प्रिस, भारत, ललित, रामफल, जितेंद्र प्रधान, जाहिद, सुनील मंगवाना, दिनेश वाल्मीकि आदि थे।

    भाजपा शासन में हो रहा अत्याचार : चंद्रशेखर : रसूलपुर गांव स्थित रविदास मंदिर एवं धर्मशाला परिसर में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    आयोजन में मुख्य अतिथि आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का आयोजन समिति कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें रविदास की प्रतिमा व डा. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा को रोकना होगा। यदि भाजपा की सरकार दोबारा बन गई तो दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिला पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान जुलूस भी निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन हरिराम ने किया। अमरपाल सैनी, हाजी बाबर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रधान अश्वथामा, सूरजमल,रामपाल, मुरारी आर्य, इमरत, शफी, सुधीर चौधरी, सुंदर चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।