Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में बोले अवधेशानंद महाराज-विश्व मानचित्र पर अंकित हो विदुर कुटी, परिसर का भ्रमण किया

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Fri, 17 Dec 2021 03:37 PM (IST)

    Awadheshanand Maharaj बिजनौर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने कहा कि विदुर की नीतियों को पूरे देश में फैलाया जाना चाहिए। वह उनकी नीति महाभारत काल से लेकर अब तक चल रही। ऐसे नीति ज्ञाता की धरती का बड़े स्तर पर विकास हो।

    Hero Image
    महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने बिजनौर में विदुर कुटी के दर्शन किए।

    बिजनौर, जागरण संवाददाता। Awadheshanand Maharaj हरिद्वार के जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने शुक्रवार को गंज स्थित विदुर कुटी के दर्शन किए। उन्होंने विदुर मंदिर, वृद्धा आश्रम, पुस्तकालय समेत परिसर का भ्रमण किया। विदुर की साग खाने के प्रसंग की जानकारी ली। करीब एक घंटे तक विदुर कुटी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि विदुर कुटी के विश्व मानचित्र पर शामिल हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदुर की नीतियां

    विदुर की नीतियों को पूरे देश में फैलाया जाना चाहिए। वह उनकी नीति महाभारत काल से लेकर अब तक चल रही। ऐसे नीति ज्ञाता की धरती का बड़े स्तर पर विकास हो। हमे उनकी नीतियों का पालन करना चाहिए। इस वक्त पौराणिक, धार्मिक और इतिहासिक स्थानों के विकास का काल चल रहा है। कांशी इसका एक उदाहरण है। अवधेशानंद महाराज ने कहा कि कोरोना काल में कुटंब और प्रकृति का सहारा मिला है। इन्हें नहीं छोड़ना चाहिए। सभी को रासानिक पदार्थों का इस्तेमाल बंद कर प्राकृति, आयुर्वेंद और योग का सहारा लेना चाहिए।

    महापुरुषों का बोध कराती हैं पुलिस चौकियां

    बिजनौर : हरिद्वार के जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज गुरुवार को बिजनौर पहुंचे थे। उन्होंने मंडावर की हरिनगर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। मंडावली में अपने नाम पर बनी पुलिस चौकी को देखा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आशीर्वाद दिया। शुक्रवार को अवधेशानंद महाराज विदुर कुटी के दर्शन करेंगे। इस दौरान एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    पुलिस चौकी का निरीक्षण

    गुरुवार को हरिद्वार के जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज बिजनौर पहुंच गए। उनके साथ एसपी डा. धर्मवीर सिंह,एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह समेत पुलिस अधिकारी साथ रहे। उन्होंने मंडावर कस्बे में बनी हरिनगर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी का नामकरण ईश्वरता और प्राचीनता का बोध कराती हैं। पुलिस महकमे की यह अच्छी पहल है।

    नई पीढ़ी को याद दिलाना है

    हमें अपनी नई पीढ़ी को इतिहास की याद दिलाते रहना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आशीर्वाद भी दिया। शुक्रवार को वह विदुर कुटी के दर्शन करेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। वह दो दिन के लिए जिले में रहेंगे। अवधेशानंद बैराज रोड पर एक अस्पताल में बने मंदिर के दर्शन किए। शनिवार को यहां पर वह प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।