Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Meerut News: दिल्ली की महिला को ऑटो से धक्का देने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन भी हो गया जब्त

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 03:57 PM (IST)

    मेरठ में दिल्ली-दून हाईवे पर ऑटो चालक ने एक महिला को चलते ऑटो से धक्का दे दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक देवेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और ऑटो को जब्त कर लिया है। महिला अपने फेसबुक दोस्त की पार्टी में आई थी। पुलिस कपिल नेता और प्रिंस से भी पूछताछ कर रही है।

    Hero Image
    दिल्ली की महिला को आटो से धक्का देने वाला चालक गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-दून हाईवे पर शनिवार रात में दिल्ली की महिला को आटो से धक्का देने वाले आरोपित आटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का आटो भी बरामद की सीज कर दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी सोना पत्नी सुखदेव शनिवार रात में अपने फेसबुक दोस्त कपिल नेता के जन्मदिन की पार्टी में रोहटा रोड पर आई थी। रात में करीब 11 बजे कपिल नेता का दोस्त प्रिंस सोना को आटो से परतापुर छोड़ने जा रहा था।

    बीच रास्ते में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आटो चालक देवेन्द्र कुमार पुत्र रघुवर सिंह निवासी नंगली थाना किठौर, हाल निवासी ब्रजविहार थाना परतापुर ने सोना को चलते आटो से धक्का दे दिया था।

    जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को चालक देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि कपिल नेता और प्रिंस अभी पुलिस हिरासत में है। उनसे पूछताछ की जा रही है।