यूपी के शिक्षक की बेटी ने रच दिया इतिहास, भारत की पहली महिला नौसेना लड़ाकू विमान पायलट बनी आस्था पुनिया
मेरठ के सरधना में जवाहर नवोदय विद्यालय के गणित शिक्षक अरुण पुनिया की बेटी आस्था पुनिया भारतीय नौसेना में पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट बनीं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से क्षेत्र और विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने आस्था और उनके पिता को बधाई दी और इसे प्रेरणादायक बताया।

जागरण संवाददाता, सरधना। नवाबगढ़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के गणित शिक्षक अरुण पुनिया की बेटी आस्था पुनिया ने भारतीय नौसेना में पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट बनकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। आस्था की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर न केवल उनके स्वजन, बल्कि विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों में भी उत्साह और गर्व का माहौल है।
यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। आस्था की उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मैंने अरुण पुनियाजी को फोन पर बधाई दी है। उन्होंने जिस तरह से अपनी बेटी को प्रेरित किया, वह सराहनीय है। -महेश कुमार, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय
हम आस्था की कामयाबी से अभिभूत हैं। उसका बचपन से ही अनुशासन और मेहनत के प्रति झुकाव था। आज उन्होंने पूरे विद्यालय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अरुण पुनियाजी एक जिम्मेदार शिक्षक हैं और उनकी बेटी आस्था ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। -आरसी पांडेय, शिक्षक

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।