विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में एक और मुस्कान! पति की कमर के नीचे मिला सांप, मगर असलियत कुछ और थी; सामने आ गई पत्नी की करतूत

Published: Thu, 17 Apr 2025 12:43 PM (IST)

मेरठ के बहसूमा में अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। रविता का गांव ...और पढ़ें

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दबाया था अमित का गला - सोशल मीडिया
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दबाया था अमित का गला - सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, मेरठ। जनपद में सौरभ हत्याकांड के बाद एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने ही अमित को मौत के घाट उतारा था। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता चलने पर अमित से पत्नी का विवाद होता था। तीन दिन पहले भी इसी बात पर दोनों में मारपीट हुई थी।

आरोपितों ने अमित की हत्या के बाद एक हजार रुपये में गांव के एक युवक से सांप खरीदा। उसे अमित की कमर के नीचे रख दिया था, ताकि सर्पदंश से मौत मानी जाए। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। बुधवार देर रात तक उनसे पूछताछ जारी रही। कई और स्वजन से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

कमर के नीचे दबा था सांप

गांव अकबरपुर सादात में रविवार सुबह अमित का शव चारपाई पर मिला था। बेटे पांच वर्षीय अनिकेत ने सुबह उसे जगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं उठा तो शोर मचाया। स्वजन ने आकर देखा तो अमित की कमर के नीचे सांप दबा था। स्वजन ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी थी। सांप को डिब्बे में बंद कर दिया था। इसकी वीडियो भी बनाई थी।

अमित के चेहरे, गर्दन व नाक पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के काटने के निशान नहीं मिले थे। इससे साफ हो गया था कि अमित की मौत सर्पदंश से नहीं हुई। डाक्टरों ने मौत का कारण गला दबाना बताया है।

इससे पहले, बुधवार सुबह एसओ इंदु वर्मा ने अमित की पत्नी रविता को थाने बुलाया था। बंद कमरे में उससे घंटों पूछताछ की थी। गांव के उस युवक से भी पूछताछ की, जिससे अमित का झगड़ा हुआ था। इसके अलावा एसओ ने अमित के चाचा, भाई व अन्य लोगों से भी पूछताछ की।

इसके बाद एसओ ने अमित के घर जाकर जांच की। परिवार के हर सदस्य से अमित की चारपाई व सांप के बारे में जानकारी जुटाई। जिसने अमित के शव को पहली बार देखा, उससे भी पूछताछ की। देर शाम एसओ ने अमित की पत्नी रविता व गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की।

सख्ती से पूछा तो कुबूल की वारदात

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि सख्ती से पूछताछ में अमित की पत्नी रविता ने बताया कि उसने प्रेमी संग मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या की थी। बचने को उन्होंने गांव के एक सपेरे से एक हजार रुपये में सांप खरीदा था।

प्रेमी सांप लेकर आया और उसे अमित की कमर के नीचे दबा दिया था। सुबह सांप के काटने से मौत का शोर मचा दिया। उन्होंने बताया कि पत्नी व प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। परिवार के कई और लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।