Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agniveer Recrutment 2022: मुजफ्फरनगर में युवाओं के 'अग्निपथ' पर वर्षा बनी बाधा, मैदान में पानी भरने पर रोकी गई दौड़

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 09:26 AM (IST)

    Agniveer Recrutment 2022 वेस्‍ट यूपी में बीते चार दिनों से हो रही वर्षा का असर मुजफ्फरनगर में चल रही अग्‍निवीरों की भर्ती प्रकिया पर भी पड़ा है। बुधवार की रात को मैदान पर पानी भरने के कारण गुरुवार की सुबह युवाओं की दौड़ को रोक दिया गया है।

    Hero Image
    Agnipath Scheme 2022 मुजफ्फरनगर में गुरुवार को सेना भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।

    मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर में बेमौसम वर्षा के चलते अग्निपथ पर युवाओं के साथ सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पसीना बहाना पड़ रहा है। बुधवार रात्रि से हो रही बारिश के चलते भर्ती स्थल चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश मैदान में पानी भर गया है, जिसके चलते युवाओं की दौड़ बीच में रोकनी पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह तहसीलों के युवा मौजूद

    गुरुवार को रामपुर जिले की छह तहसीलों के युवा भर्ती स्थल पर मौजूद हैं। जिसमें सदर, टांडा, बिलासपुर, मिलक, स्वार और शाहबाद के युवक अग्निवीर बनने को मैदान में बैठे हैं, लेकिन बारिश के चलते अधिकांश दौड़ नहीं पाए हैं। सुबह के समय सेना के अधिकारियों ने दौड़ शुरू कराई, लेकिन फिर से बारिश शुरू हो गई।

    मैदान से पानी निकालने का काम

    मैदान को दौड़ के लायक करने के लिए सेना के जवान समेत नगरपालिका के कर्मचारियों ने मशक्कत की। सुबह नौ बजे तक कर्मचारी मैदान से पानी निकालने का कार्य करते रहे। वहीं युवाओं को टीन शेड में बैठाया गया है। गुरुवार को आठ हजार से अधिक युवाओं के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कर्नल और एआरओ मेरठ सोमेश जसवाल ने बताया कि दौड़ के लिए व्यवस्था की जा रही है।

    दौड़ने लायक बनाने की कोशिश

    प्रशासन के सहयोग से मैदान से पानी निकालने का कार्य किया जा रहा है। नगरपालिका के बड़ी संख्या में कर्मचारी भी इस कार्य में जुटे हैं। बारिश के रुकने पर मैदान को दौड़ने लायक करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद दौड़ शुरू की जाएगी। बारिश से दौड़ने वाले ट्रक पर पानी भर गया है।

    कल 8200 युवा दौड़े थे

    बता दें कि सेना भर्ती के दूसरे दिन बुधवार को हापुड़ के युवाओं ने 1600 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। 8200 युवाओं ने दौड़ में पसीना बहाया। दौड़ पास करने वाले युवाओं ने अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। तीन दिन पूर्व बारिश से खराब हुई मैदान की व्यवस्था को दुरुस्त करने में सेना के जवान जुटे रहे। बुधवार को जनपद हापुड़ के युवकों की भर्ती हुई। समूह के रूप में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं को भर्ती के लिए दौड़ाया गया। इससे पहले नापतौल हुई, जिसमें 500 से अधिक युवक अंडरहाइट के चलते बाहर हो गए।

    मैदान गीला होने के चलते युवाओं को दौड़ने में परेशानी

    हापुड़ सदर, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसील के युवाओं को 300 के समूह में दौड़ाया गया। दौड़ में सफल होने वाले युवाओं ने नुमाइश मैदान में अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। मैदान गीला होने के चलते दूसरे दिन भी युवाओं को दौड़ने में परेशानी हुई। हालांकि सेना के जवान मैदान को दुरुस्त करने में जुटे रहे। सेना भर्ती स्थल के चारों और पुलिस बल तैनात रह। प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। भर्ती स्थल पर जाने वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 

    Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई