Agniveer Recruitment 2022: मुजफ्फरनगर में भारी वर्षा के कारण मैदान में भरा पानी, अग्निवीरों की भर्ती स्थगित
Agniveer Recruitment 2022 मुजफ्फरनगर में वर्षा के कारण अग्निवीरों की भर्ती को स्थगित करना पड़ा। शु्क्रवार को शामली के युवाओं की भर्ती होनी थी। भर्ती स्थगित होने से युवाओं में निराशा है। वहीं सेना के जवानों ने ट्रैक से पानी निकालने का काफी प्रयास किया था।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। Agniveer Recruitment 2022 मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नुमाइश मैदान में चल रही सेना भर्ती पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। वर्षा के कारण मैदान में पानी भर गया। पानी भरने के कारण भर्ती प्रकिया को रोकना पड़ा। शुक्रवार को होने वाली शामली के युवाओं की भर्ती को स्थगित करना पड़ा।
पानी निकालने का प्रयास
बुधवार रात से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण भर्ती स्थल चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश मैदान में पानी भर गया है। ट्रैक पर पानी भरने के कारण अभ्यर्थियों की दौड़ कराना मुश्किल हो रहा है। सेना के जवानों ने ट्रैक से पानी निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन लगातार हो रही वर्षा के कारण ट्रैक पर लबालब पानी भरा हुआ है।
.jpg)
युवाओं में निराशा
आज शामली जनपद के युवाओं की भर्ती होनी थी। वर्षा के बावजूद भी शामली के युवा गुरुवार रात को ही भर्ती स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे, लेकिन भारी वर्षा के कारण आज होने वाली शामली के युवाओं की भर्ती को स्थगित कर दिया गया। भर्ती न होने पर निराश होकर लौटे युवाओं ने बताया कि अब शामली जनपद की भर्ती 11 अक्टूबर को होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।