Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agniveer Recrutment: मुजफ्फरनगर में अग्‍निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, बाहर से आए युवाओं में दिखा जोश

    By Prem Dutt BhattEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 11:08 AM (IST)

    Agniveer Recrutment In Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर में मंगलवार से शुरू हुई सेना भर्ती शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। सुबह से गौतमबुद्धनगर के युवक लाइन में लगे दिखे। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं को भर्ती के लिए दौड़ाया जा रहा है।

    Hero Image
    Agnipath Scheme 2022 मुजफ्फरनगर में मंगलवार से अग्‍निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई।

    मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। Agniveer Recrutment अग्‍निवीर भर्ती के लिए युवाओं का इंतजार मंगलवार को खत्‍म हो गया। मुजफ्फरनगर में शुरू हुई सेना भर्ती शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। सुबह सवेरे से गौतमबुद्धनगर के युवक लाइन में लगे हैं। समूह के रूप में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं को भर्ती के लिए दौड़ाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रवेश पूर्णतया वर्जित

    दौड़ पास करने वाले युवाओं का नुमाइश मैदान में अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण चल रहा है। सेना भर्ती स्थल पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित है। मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। भर्ती में भाग लेने के लिए बड़ी संख्‍या में युवा यहां पर पहुंचे हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए जिले में प्रशासन ने पहले से ही बड़े पैमाने पर तैयारियां की थीं।

    संजीव बालियान ने लिया था जायजा

    देश की रक्षा का सपना लिए हजारों युवा जिले में पहुंचे, जिनके ठहरने और खाने की व्यवस्था वेदांता फार्म में की गई है। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। भर्ती स्थल के बाहर सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद है। जनपद में सेना की चौथी भर्ती आज से शुरू हो गई। हालांकि अग्निपथ योजना से यह पहली भर्ती है।

    मैदान में भर गया था पानी

    इसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। सोमवार को बारिश ने तैयारियों को बड़ा झटका दिया। भर्ती स्थल चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश मैदान में जगह-जगह पानी भर गया। इसे निकालने में सेना के जवान लगे रहे। दोपहर बाद मौसम साफ होने पर शाम को मैदान को भर्ती के लिए तैयार किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं की दौड़ होगी, जबकि अन्य शारीरिक परीक्षण नुमाइश मैदान में होंगे। इसके लिए स्टेडियम से नुमाइश मैदान में गेट खोला गया है।

    Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई