Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्त की पत्नी के साथ बना रहा था संबंध, पति के सामने आ गई सच्चाई; फिर कुछ ऐसा हुआ- महिला दौड़ी-दौड़ी पहुंची थाने

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 05:21 PM (IST)

    मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दोस्त ने अपने मित्र की पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दी। दंपती के बीच विवाद कराने के बाद आरोपी ने महिला का शोषण किया। मामले का खुलासा होने पर पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

    Hero Image
    दोस्ती की पत्नी के साथ बना रहा था संबंध - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। एक युवक ने दोस्त की पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक युवक ने दोस्त और उसकी पत्नी के बीच विवाद करा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाद इतना बढ़ा कि दोनों अलग-अलग रहने लगे। आरोपित युवक ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। इस बीच महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। कुछ दिनों बाद महिला के पति को पता चला कि दोस्त ने ही उनके बीच विवाद कराया है।

    दंपती में समझौता हो गया। इससे नाराज होकर आरोपित युवक ने महिला की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। वीडियो देखने के बाद पति ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र गौतम का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

    पत्नी से विवाद होने पर युवक ने निगला जहरीला पदार्थ

    वहीं मेरठ से ही सामने आए एक अन्य मामले में, पत्नी से चल रहे विवाद में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के आने पर पीड़ित स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी वापस लौट गए। टीपीनगर के शिवपुरम नई बस्ती निवासी 40 वर्षीय सुमित का कई दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था।

    गुरुवार को दंपती के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया। गुस्साए सुमित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात सुमित ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पीड़ित स्वजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।