विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, मिलने के बहाने होटल में बुलाया था

Published: Fri, 07 Nov 2025 02:46 PM (IST)

मेरठ के गंगानगर की रहने वाली करीब 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। उसकी भावनपुर के राली चौहान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म

  2. युवक ने नाबालिग को होटल में बुलाया था

जागरण संवाददाता, मेरठ। इंस्टाग्राम पर दोस्त बना एक युवक छात्रा को होटल में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के छह दिन बाद पीड़िता ने स्वजन को इसकी जानकारी दी। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर रही है कि युवक के साथ नाबालिग को कमरे में प्रवेश जाने गया।

गंगानगर की रहने वाली करीब 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। उसकी भावनपुर के राली चौहान गांव निवासी नितेश कुमार से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। छह महीने से दोनों इंस्टाग्राम पर ही मैसेज से बातचीत कर रहे थे। 31 अक्टूबर को किशोरी का परिवार गढ़ गंगा मेले में गया था। घर पर किशोरी व उसका छोटा भाई था।

31 अक्टूबर की रात को नितेश कुमार ने झांसा देकर किशोरी को गंगानगर स्थित स्टे होम होटल में बुलाया। यहां कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह यह कहकर कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा... उसके घर के बाहर छोड़ दिया। गढ़ से परिवार के लौटने के बाद छात्रा ने इसके बारे में बताया। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित नितेश की तलाश की जा रही है।