प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत थीं वीरांगना लक्ष्मीबाई
देश के जंगे आजादी की महानायिका

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत थीं वीरांगना लक्ष्मीबाई
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : जंगे आजादी की महानायिका वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी बलिदानी गाथा को याद किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने रक्तिम बलिदान से देश प्रेम की जो अमिट गाथा लिखी उसे पूरा भारत सदियों तक पड़कर झंकृत होता रहेगा। कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत थी। उनके द्वारा जगाई गई क्रांति की ज्वाला से अंग्रेज शासक हिल गए थे। महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान ने देश में क्रांति का जो बीज बोया, उसने अंग्रेजी हुकूमत को भारत से उखाड़ फेंका। इस अवसर पर विकास वर्मा, संजय चौहान, बबलू सोनकर, दुर्गविजय राय, संदीप राय, अमित शर्मा, पप्पू भारती, गिरजा शर्मा आदि लोग थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।