Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन में घमासान, सीटों को लेकर सपा पर कांग्रेस ने साधा निशाना

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 08:42 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने से आइएनडीआइए में घमासान तय है। अजय राय ने मऊ जिला चिकित्सालय परिसर घ ...और पढ़ें

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन में घमासान, सीटों को लेकर सपा पर कांग्रेस ने साधा निशाना

    जागरण संवाददाता, मऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने से आइएनडीआइए में घमासान तय है। अजय राय ने मऊ जिला चिकित्सालय परिसर घोसी के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत में कांग्रेस का बड़ा योगदान बताया तो उत्तराखंड के बागेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी की हार का ठीकरा समाजवादी पार्टी पर फोड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोसी में अपना प्रत्याशी न उतारकर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का प्रचार किया और जिताया। इसके विपरीत अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में हमारा साथ नहीं दिया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। यदि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में साथ देती तो वहां पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती।

    उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की कोई अस्तित्व नहीं है। बागेश्वर में उनको 2200 वोट मिले, हमारा प्रत्याशी वहां 1600 वोट से हारा।

    समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर

    आइएनडीआइए की एकता पर अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते थे कि कांग्रेस बड़ा मन करे। हमने बड़ा मन करते हुए घोसी में उनका सहयोग किया। हमने गठबंधन का धर्म निभाते हुए आइएनडीआइए प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीत दिलाई। कांग्रेस तो सबको साथ लेकर चल रही है।

    इसे भी पढ़ें: गणित के गड़बड़झाले में उलझे BJP सांसद, सपा के शिवपाल यादव ने यूं ली चुटकी; VIDEO हो रहा वायरल

    अब समाजवादी पार्टी सोचे कि उन्हें हमारे साथ रहना है या क्या करना है। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को अजय राय ने कहा कि हमारा मन बड़ा है। हम बड़े मन से तैयार हैं, अब ये उनकी सोच हैं कि वो हमारे साथ कैसे आएंगे। ये वही जानें। उन्होंने कहा कि आज जनता आशा भरी नजरों से कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन की तरफ निहार रही है।