विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैस सिलिंडर की बुक करने पर ही मिलेगी दीवाली की सौगात, डिलीवरी होने के बाद सीधे खाते में आएगी धनराशि

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:29 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली पर एक गैस सिलेंडर की कीमत सीधे बैंक खाते में मिलेगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिवाली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलेंडर की कीमत मिलेगी।

  2. लाभ के लिए सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी अनिवार्य है।

  3. ई-केवाईसी और एनपीसीआई मैपिंग भी आवश्यक है।

जागरण संवाददाता, मऊ। उत्तर प्रदेश में उज्जवला लाभार्थियों को दीवाली की सौगात के रूप में एक सिलिंडर की कीमत खाते में प्रेषित किए जाने का प्रतीकात्मक शुभारंभ हो चुका है। इसके लिए अनिवार्य पात्रता की शर्तें पूरी करने पर ही लाभ मिलेगा। लाभ प्राप्त करने को गैस एजेंसी में पंजीकृत मोबाइल नंबर से बुकिंग करना होगा। बुकिंग के बाद सिलिंडर की डिलीवरी प्राप्त करने पर ही खाते में दो चरणों में एक सिलिंडर की कीमत 1022 रुपये प्रेषित होगी।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में दो चरणों में कुछ शर्तों के साथ सिलिंडर की कीमत प्रेषित करेगी। ईकेवाईसी (आधार कार्ड के बायोमीट्रिक सत्यापन) व बैंक खाते की एनपीआई मैपिंग के बाद ही यह धनराशि प्रषित होगी। लाभार्थी पहले स्वयं के व्यय पर गैस सिलंडर की रिफिल कराएगा।

1.60 लाख से अधिक महिलाएं होंगी लाभांवित

शासन ने इस बार भी दीपावली के पर्व पर उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में एक-एक सिलिंडर की कीमत प्रेषित किए जाने का प्रतीकात्मक शुभारंभ कर दिया है। योजना के तहत जिले की 1160135 महिलाएं लाभांवित होंगी। सिलिंडर की रिफिल न कराने वाली महिलाएं लाभान्वित न हो सकेंगी।

गैस एजेंसी के साथ ही बैंक खाते से भी लिंक आधार कार्ड के सत्यापन को एनपीसीआई मैपिंग (नेशनलपेमेंटस कार्पोरेशन आफ इंडिया) भी अनिवार्य है। गैस एजेंसी में फीड या पंजीकृत मोबाइल नंबर से सिलिंडर की बुकिंग करने के बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगी।

सिलिंडर प्राप्त कने के बाद इस ओटीपी को डिलीवरी मैन को बताएं। एजेंसी इस ओटीपी के माध्यम से ही सिलिंडर की डिलीवरी की पुष्टि करगी। इसके बाद ही केंद्र सरकार 366.67 रुपये व व प्रदेश सरकार 655.33 रुपये प्रेषित करेगी।

योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्रता

गैस एजेंसी में ई-केवाइसी न होने पर कनेक्शन ब्लाक न हो। ई-केवाई बाकी होने पर सिलिंडर की बुकिंग न हो सकेगी। पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही बुकिंग संभव है। बैंक खाते की एनपीसीआई मैपिंग अनिवार्य है। बुकिंग के बाद सिलिंडर क्रय करने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।

उज्जवला लाभार्थी महिलाएं योजना का लाभ उठाएं। गैस एजेंसियों पर नजर रखी जा रही है। पंजीकृत मोबाइल नंबर से आनलाइन बुकिंग कर, सिलिंडर की कीमत का भुगतान करें। इसके बाद लाभार्थी के खाते में धनराशि प्रेषित की जाएगी।

-राघवेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

यह भी पढ़ें- मुफ्त LPG सिलिंडर का दीपावली गिफ्ट: मेरठ में उज्जवला लाभार्थियों को सिलिंडर के साथ-साथ बांटे गए सब्सिडी के चेक

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना: दीपावली पर संतकबीरनगर के 1.36 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।