प्रधानमंत्री उज्जवला योजना: दीपावली पर संतकबीरनगर के 1.36 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर
संतकबीरनगर में दीपावली पर्व पर 1.36 लाख उज्ज्वला कनेक्शन धारकों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल किया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
संतकबीरनगर में 1.36 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को लाभ।
दीपावली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा।
लाभार्थियों को केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। दीपावली पर्व को लेकर सरकार की तरफ से एक लाख 36 हजार उज्जवला कनेक्शन धारको को नि:शुल्क रसोई गैस सिलिंडर रिफिल किया जायेगा। शासन के निर्देश पर जिला आपूर्ति विभाग अब इन कनेक्शन धारको का गैस बुकिंग भी प्रारंभ कर दी है। जिससे कि इन्हें दीपावली पर्व तक सभी को भरा हुआ सिलेंडर मिल सके।
वहीं विभिन्न कंपनियों के एजेंसी संचालको ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक केवाईसी नहीं करवाया है वे अपने समवंधित एजेंसी पर पहुंच कर करवा लें। जिससे कि उन्हे इस योजना का लाभ मिल सके।
जिले के गरीबों को दीपावली पर्व को लेकर शासन ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में गैस सिलेंडर देने का फरमान जारी किया है। जनपद में इन दिनों 27 गैस एजेंसियां है। इनमें इंडेन गैस सर्विस,भारत गैस सर्विस व एचपीसीएल एजेंसी शामिल है। इन एजेसियों के माध्यम से गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर आपूर्ति की जाती है।
दिनों जिले में एक लाख 36 हजार उज्ज्वला के गैस कनेक्शन धारक है।यदि कुल गैस उपभोक्ताओं की बात करें तो इनकी संख्या चार लाख 79 हजार तीन सौ 14 है। उज्ज्वला योजना के एक लाख दस हजार कनेक्शन धारकों ने ईकेवाईसी करवाई है। जिससे कि उन्हें मुफ्त में दीपावाली पर गैस सिलिंडर का उपहार सरकार के तरफ से मिलेगी।
वहीं बाकी बचे ये कनेक्शन धारकों को तब इस योजना का लाभ मिलेगा जब ये लोग शत-प्रतिशत केवाईसी करवा लेगें। वैसे इन दिनों एजेंसियों पर पहुंचकर लोग केवाईसी करवा रहे है। जिससे उन्हे गैस आपूर्ति में रुकावट न हो सके। इस बारे में जिला आपूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व पर उज्जवला के कनेक्शन धारको को मुफ्त में गैस सिलिंडर देने का प्राविधान है। सब्सिडी उनके खाते में भेजी जाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।