संतकबीरनगर में 3 नंवबर को लगेगा रोजगार मेला, 50 कंपनियां 1000 से ज्यादा पदों पर करेंगी सीधी भर्ती
संतकबीरनगर में 3 नवंबर को एचआरपीजी कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें 50 प्रतिष्ठित कंपनियां 1000 से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
3 नवंबर को संतकबीरनगर में रोजगार मेले का आयोजन।
50 कंपनियां 1000 से अधिक पदों पर करेंगी सीधी भर्ती।
आयु 18-40 वर्ष, न्यूनतम हाईस्कूल योग्यता आवश्यक।
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय एचआरपीजी कॉलेज-खलीलाबाद में मंगलवार को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसमें निजी क्षेत्र की 50 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के अधिकारी आएंगे।
ये एक हजार से अधिक पद के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगे। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने यहां नौकरी देंगे। इसके लिए आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट,स्नातक होना चाहिए। आईटीआई, कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रशिक्षित, उत्तीर्ण होना चाहिए। जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
अपनी रुचि के अनुसार संबंधित रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी को मेले में सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो, बायोडाटा के साथ आना होगा।
यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में SDM ने सुलझाया मेंहदावल रेलवे अंडरपास विवाद, ग्रामीणों की आपत्ति के बाद शुरू हुआ काम