विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: ‘सीएम आवास में नौकरी दिलवाऊंगा’ कहकर 11 लाख ठग लिए, अब पकड़ में आए ‘धोखेबाज'

Published: Sun, 06 Jul 2025 07:12 PM (IST)

नौकरी के नाम पर 11.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शैलेश ...और पढ़ें

11.05 लाख रुपये हड़पने के तीनों आरोपित गिरफ्तार।
11.05 लाख रुपये हड़पने के तीनों आरोपित गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, मऊ। कोतवाली के उपनिरीक्षक लाल साहब गौतम ने रविवार की सुबह 11 बजे नदवासराय में एक होटल पर चाय पी रहे लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी ऋषभ जैन, डेराघाट निवासी विपिन चौहान व उसके रिश्तेदार दोहरीघाट के हरधौली निवासी

दीपक चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। 20 जनवरी को कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के रजपुरा निवासी युवक शैलेश चौहान ने विभिन्न किस्तों में नौकरी दिलाने के नाम पर 11.05 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एसपी के आदेश पर केस दर्ज कराया था।

रजपुरा निवासी युवक शैलेश चौहान से 08 अगस्त 2018 से एक मई 2020 के बीच लखनऊ के ऋषभ जैन, डेराघाट (भिखारीपुर) के विपिन चौहान व दोहरीघाट क्षेत्र के हरघौली (वर्तमान निवासी लखनऊ) के दीपक चौहान ने नौकरी दिलाने के नाम पर 05 लाख 55 हजार अपने खाते में स्थानांतरित कराया व 05.50 लाख नकद लिया।

आरोपितों ने उसे पहले सचिवालय लखनऊ व बाद में मुख्यमंत्री आवास व एक कंपनी में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया। भेद खुलने पर पीड़ित बेरोजगार ने पैसे वापस मांगा तो उसे दस लाख रुपये का चेक दिया।

चेक बाउंस होने पर उसे कुछ दिनों बाद दोबारा चेक दिया पर इस बार भी बैंंक ने धनाभाव में चेक वापस कर दिया। दी गई धनराशि वापस मांगने पर अब उसे गाली व जान से मारने की धमकी देने लगे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।