Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:46 PM (IST)

    जागरण संवाददाता पुराघाट (मऊ) भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की रविवार को भुजौट

    Hero Image
    सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

    जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की रविवार को भुजौटी स्थित एसआर प्लाजा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह पप्पू ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का फेसबुक, ट्विटर अकाउंट अनिवार्य रूप से बनाया जाए। अभियान के बारे विस्तार से सभी पदाधिकारियों को समझाया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ अपना कार्य पूर्ण मनोयोग से कर रहे हैं। इसका उदाहरण जिले भर में कार्यकर्ताओं संग बैठक कराकर उसे भव्य रूप से सम्पन्न कराया है। अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से दिए गए पचास हजार नए संस्कार एवं विचारवान कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीति रीति से अवगत कराते हुए जोड़ा जाएगा। क्षेत्रीय मंत्री चंद्रकांत सिंह चंदू, शशिचंद्र विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुनीत यादव आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर सोनू सोनकर, आत्म प्रकाश पांडेय, उद्देश पांडेय, आकाश मल्ल, मनीष सिंह, सोनू सिंह, आशुतोष राय, विनीत राय आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें