विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिने स्टार रजा मुराद का युवाओं को संदेश- शिक्षा और धर्मनिरपेक्षता से ही तरक्की

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:10 PM (GMT+05:30)

सिने स्टार रजा मुराद ने मऊ में युवाओं को धर्मनिरपेक्षता और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि धर्म या जाति के नाम पर तरक्की संभव नहीं है।

कार्यक्रम को संबोधित करते फिल्म अभिनेता रजा मुराद व उपस्थित अतिथिगण: स्रोत नपा अध्यक्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते फिल्म अभिनेता रजा मुराद व उपस्थित अतिथिगण: स्रोत नपा अध्यक्ष 

HighLights

  1. रजा मुराद ने धर्मनिरपेक्षता और शिक्षा पर जोर दिया।

  2. सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति को 25 हजार से सम्मानित किया।

  3. शिक्षा को सफलता और प्रगति का एकमात्र माध्यम बताया।

जागरण संवाददाता, मऊ। सिने स्टार रजा मुराद ने कहा कि धर्म व जाति के नाम पर कोई भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए युवाओं को अपने दिमाग को धर्मनिरपेक्ष बनाकर रखना चाहिए और देश के लिए काम करना चाहिए।

वह सोमवार को स्कॉलर एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा के बगैर कोई तरक्की नहीं

फिल्म अभिनेता ने कहा कि शिक्षा के बगैर कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए शिक्षा के बिना हर कोई अधूरा है। कहा कि मुस्लिम समाज की नई पीढ़ी पूरा कुरान को याद कर लेती हैं। इससे उनके ज्ञान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कुरान याद करना छोटी बात नहीं है।

कहा कि आज जो भी व्यक्ति तरक्की कर रहा है वह सिर्फ शिक्षा के बल पर ही कर रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फिल्मी दुनियां में अगर उनकी पहचान है तो वह उनकी कला व आवाज है। इसी ने पहचान दी। इसलिए किसी भी को अगर अपना नाम कमाना है तो मेहनत करनी होगी। कामयाबी का एकमात्र शिक्षा है।

फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती शिक्षा

पद्मश्री जहीर काजी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। उनके यहां 80 प्रतिशत बच्चे निश्शुल्क पढ़ रहे हैं। वह अपनी संस्था के माध्यम से ऐसे बच्चों को मेधावी बना रहे हैं।

बता दें कि जहीर काजी 152 साल पुरानी संस्था अंजुमन इस्लाम के आठवें अध्यक्ष हैं। वह इस संस्था से 42 साल से जुड़े है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को संयुक्त रूप से चेक प्रदान सम्मानित किया।

अरविंद मूर्ति ने कहा कि यह धनराशि वह अपने पूज्य माता-पिता की स्मृति में गांव साहूपुर में संचालित कलावती देवी राममूर्ति स्मृति निश्शुल्क ई-लाइब्रेरी के उन्नयन पर खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर मुंबई के आयकर आयुक्त डाॅ. लियाकत अली आफ़ाक़ी, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, विनय जायसवाल उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष ओवैस तरफदार ने आभार जताया।

यह भी पढ़ें- मुन्ने मियां! पुकार सुनकर ठिठक गए विलेन रजा मुराद, 65 साल बाद अपनी गली पहुंचे तो छलक आए आंसू

यह भी पढ़ें- 'अमीरों की शादी में वेटर...' Mushtaq Khan के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे बॉलीवुड 'स्टार्स', रजा मुराद ने लगाई लताड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।