Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे स्टेशन के प्रवेश गेट पर जलजमाव, यात्री परेशान

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 30 May 2021 05:42 PM (IST)

    जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) रेलवे स्टेशन के प्रवेश गेट पर बारिश का पानी जम

    Hero Image
    रेलवे स्टेशन के प्रवेश गेट पर जलजमाव, यात्री परेशान

    जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : रेलवे स्टेशन के प्रवेश गेट पर बारिश का पानी जमा होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक मुहम्मदाबाद गोहना-आजमगढ़ मुख्य मार्ग होने के कारण कुछ ही दूरी तक पीपी शेल्टर लगाया गया है। आधे दूर पर नहीं लगाया गया है। यहां यात्री बारिश में ट्रेन पर चढ़ते व उतरते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई बार व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं रेलवे के उच्च अधिकारियों ने भी इसके बारे में लिखित शिकायत भी की थी। बावजूद इसे अभी तक नहीं लगाया जा सका। कुछ दूरी पर लगा जरूर है लेकिन बरसात होने पर पूरी तरह प्लेटफार्म पर पानी टपकने लगता है।

    रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर पानी की निकास न होने के कारण अगर कुछ देर बारिश होती है तो बरसात का पानी पूरी तरह से पोखरी के रूप में तब्दील हो जाता है। इसके बारे में स्टेशन अधीक्षक ने कई बार संबंधित विभाग को भी पत्र लिखा था। मगर अब तक कुछ नहीं हुआ। व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष डा. धर्म सिंह गौतम, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, मनोज कश्यप आदि ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।