विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काउंटर टिकट पर 45 पैसे में मिल रहा दस लाख का बीमा, रेलवे ने पहली बार लागू की व्यवस्था; पूरी प्रक्रिया

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:54 PM (IST)

रेलवे ने पहली बार काउंटर से कन्फर्म टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए 45 पैसे में 10 लाख रुपये का बीमा शुरू किया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मऊ। रेलवे टिकट खिड़की से आरक्षण श्रेणी में कंफर्म टिकट लेने और ऑनलाइन भुगतान करने पर यात्रियों को दस लाख रुपये का बीमा का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है। नकद कंफर्म टिकट लेने वाले यात्रियों को बीमा का लाभ नहीं मिलेगा।

प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर ही बीमा का लाभ मिलता है। रेलवे द्वारा आप्शनल ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम के तहत बीते 27 अक्टूबर से इस सुविधा को शुरू कर दिया गया है। रेलवे की टिकट खिड़की से डायरेक्ट जर्नी व तत्काल टिकटों पर यात्री को इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इसके लिए खिड़की से टिकट लेने के दौरान यात्री को ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान के पश्चात उनके मोबाइल पर लिंक भेजा जाएगा। उसमें यात्री द्वारा लिंक को ओपन कर अपने साथ-साथ अन्य सदस्यों का विवरण भरना होगा।

इसके बाद प्रति यात्री 45 पैसे बीमा की राशि का भुगतान करना होगा। यही नहीं अगर यात्री टिकट वापसी करते हैं तो उन्हें टिकट के पैसे के साथ-साथ बीमा की राशि से नौ पैसे काट कर 36 पैसे उन्हें वापस कर दिए जाएंगे।

अनिवार्य नहीं है बीमा

रेलवे के ई-टिकट पर यह सुविधा पहले से ही दी गई थी। ई-टिकट करने के दौरान उनके सामने यह आप्शन आता था। अब टिकट खिड़की पर भी इसे लागू कर दिया गया है। यह यात्री के ऊपर निर्भर करता है, वह बीमा लेना चाहेगा या नहीं। बीमा का लाभ केवल कनफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही मिलेगा। वेटिंग, आरएसी व किसी अन्य प्रकार के अनुदान वाले टिकटों पर यह नहीं लागू होगा।

अधिकतम 10 लाख का मिलेगा बीमा

रेलवे टिकट पर यात्री को अधिकतम 10 लाख तक का बीमा मिलेगा। इसमें दुर्घटना में मृत्यु, अपंगता आदि के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं। इसका दावा पीड़ित परिवार का व्यक्ति सीधे बीमा कंपनी से करेगा।

रेलवे द्वारा यात्रियों को विगत 27 अक्टूबर से आरक्षण टिकटों पर बीमा की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है तथा उनकी सहमति के बाद ही टिकट के साथ उनका बीमा किया जा रहा है।

-सुजीत सिंह राठौर, मंडल वाणिज्य निरीक्षक।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS अनुकृति शर्मा? 100 करोड़ के अंतरराज्यीय बीमा घोटाले की खोली थीं परतें, अब गृह मंत्रालय देगा पदक

यह भी पढ़ें- रेलवे पास धारकों को प्रीमियम ट्रेनों में मिलेगा उच्च श्रेणी का सफर, चुकाना होगा सिर्फ डिफरेंस एमाउंट; रेलवे कर्मियों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।