Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान, कई को चेतावनी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 02 Apr 2022 06:02 PM (IST)

    - सख्ती - अनावश्यक विचरण कर रहे युवकों को पुलिस ने चेताया - मनचलों की अब खैर नहीं क्षेत्र

    Hero Image
    पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान, कई को चेतावनी

    - सख्ती

    - अनावश्यक विचरण कर रहे युवकों को पुलिस ने चेताया

    - मनचलों की अब खैर नहीं, क्षेत्र में जमकर हो रही चर्चा

    जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : प्रदेश में योगी -02 की सरकार के बनते ही प्रशासन अब नए तेवर में आ गया है। प्रशासन पूरे तेवर के साथ अपराध को कंट्रोल करने में जुट गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए मनचलों को कड़ी चेतावनी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में पहली बार योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर शुरुआती दौर में एंटी रोमियो अभियान चलाया गया था। लेकिन बाद में यह अभियान सुस्त पड़ गया था। लेकिन दोबारा सत्ता सम्हालने के साथ ही मुख्यमंत्री के एंटी रोमियो अभियान चलाने का निर्देश जारी करने के बाद शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लालमनी सरोज, आरक्षी दिपीका पटेल ने थाना क्षेत्र के शिवपुरी पांती, बीराबाबा, रौजा स्थित दूर्गा मंदिर पर एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए महिला और युवतियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए बेखौफ होकर आने जाने का विश्वास दिलाया। इसके अलावा मंदिर, कालेज के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक खड़े युवकों की जमकर क्लास लिया। इससे मनचलों में हड़कंप मचा रहा।