मऊ में खुलेगा सीएनजी कोको मदर स्टेशन, बलिया तक होगी निर्बाध आपूर्ति, घोसी में भी नया स्टेशन शुरू
मऊ में जल्द ही एक सीएनजी कोको मदर स्टेशन खुलेगा, जिससे जनपद और बलिया में सीएनजी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी ...और पढ़ें

HighLights
मऊ में सीएनजी कोको मदर स्टेशन का निर्माण जारी।
जनपद और बलिया को यहीं से मिलेगी सीएनजी आपूर्ति।
घोसी तहसील में नए सीएनजी स्टेशन का हुआ शुभारंभ।
जागरण संवाददाता, मऊ। जनपद में सीएनजी का कोको मदर स्टेशन खुलेगा। इसके लिए मतलूबपुर में जमीन चिह्नित कर कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले साल अप्रैल माह तक यह चालू हो जाएगा। इसके चालू हो जाने के बाद जनपद सहित बलिया को सीएनजी भेजी जाएगी। साथ ही सीएनजी की होने वाली किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा।
आजमगढ़ मंडल (मऊ, बलिया व आजमगढ़) में सीएनजी के कुल 27 स्टेशन संचालित हैं। इसमें आजमगढ़ में 15, मऊ में 06 व बलिया जनपद में छह स्टेशन चालू हैं। आजमगढ़ में दो कोको स्टेशन शामिल हैं। यह सभी पेट्रोल पंपों के अधीन दिए गए हैं। सीएनजी का माइलेज पेट्रोल और डीजल से अधिक है।
पेट्रोल जहां 102.57 रुपये और डीजल 96.00 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं सीएनजी 102 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रही है। सीएनजी पूरी तरह से प्रदूषण रहित व किफायती भी है। वाहन मालिकों को पेट्रोल व डीजल के चक्कर से भी छुटकारा भी मिल गया है।
आजमगढ़ के कोको से भेजी जाती है सीएनजी
विभाग के अनुसार, अभी तक मऊ व बलिया जनपद में सीएनजी आजमगढ़ के कोको से भेजी जाती है। इसकी वजह से रूटीन नहीं हो पाता है। कभी-कभी सीएनजी की शार्टेज हो जाती है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है।
उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए मऊ जनपद में कोको मदर स्टेशन खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके खुल जाने के बाद मऊ के छह स्टेशन के अलावा बलिया के सभी स्टेशनों पर यहीं से सीएनजी भेजी जाएगी।
मऊ-बलिया मार्ग पर भी जल्द खुलेगा सीएनजी
मऊ जनपद के लगभग हर मार्ग पर सीएनजी स्टेशन खुल गया है। मऊ-बलिया मार्ग पर सीएनसी स्टेशन नहीं है। ऐसे में विभाग की तरफ से पहसा के समीप नेशनल वे पर ही जमीन चिह्नित कर ली गई है। यहां भी जल्द ही सीएनजी स्टेशन खुल जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। मऊ में कोको बनने के बाद और स्टेशन की डिमांड बढ़ जाएगी।
रेंट गैस ने अपने भौगोलिक क्षेत्रों में सीजीडी नेटवर्क के बुनियादी ढांचे के निर्माण में गहराई से निवेश किया है और सीएनजी और पीएनजी के बारे में जागरूकता पैदा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उपभोक्ताओं को फ्यूल के रूप में किफायती और पर्यावरण के अनुकूल नैचुरल गैस अपनाने में मदद कर रही है। इस तरफ आम आदमी का रूझान तेजी से बढ़ा है।
-सतीश, आपरेशन हेड आजमगढ़
यह भी पढ़ें- मऊ में दीपावली-छठ पर 12 दिन दौड़ेंगी शत-प्रतिशत बसें, रोडवेज कर्मियों को मिलेगा 4800 रुपये बोनस
यह भी पढ़ें- मऊ में दोहरीघाट-मधुबन मार्ग का होगा चौड़ीकरण, आठ गांवों के 500 किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।