विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे पेंशनरों को बड़ी राहत: मऊ में 38 पेंशनरों का बना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेक, घर बैठे मिलेगी सुविधा

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:44 PM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने मऊ में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें 38 पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाए गए।

रेलवे के पेंशनर का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेक बनाने लेखा विभाग के कर्मचारी।

रेलवे के पेंशनर का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेक बनाने लेखा विभाग के कर्मचारी।

HighLights

  1. मऊ में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर आयोजित किया गया।

  2. 38 रेलवे पेंशनरों के डिजिटल प्रमाण-पत्र बनाए गए।

  3. पेंशनरों को घर बैठे सुविधा मिलेगी, भागदौड़ खत्म।

जागरण संवाददाता, मऊ। पेंशनरों को अब जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा गुरुवार को मऊ में प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत आयोजित शिविर में 38 पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार कर जारी किए गए। वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में लेखा विभाग ने पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्हें आवश्यक तकनीकी जानकारी देने के साथ प्रमाण-पत्र बनाते समय आने वाली समस्याओं के समाधान के तरीके भी बताए गए।

पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया से संबंधित सूचना-पत्रक व्हाट्सऐप के माध्यम से भी उपलब्ध कराया गया, जिससे वे भविष्य में घर बैठे स्वयं अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकें। रेलवे की इस पहल से पेंशनरों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने व पेंशन संबंधी सुविधाओं को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश का मौका: कक्षा 6 और 9 के लिए 20 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

यह भी पढ़ें- बस्ती में सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 178 जोड़े, अतिथियों ने उपहार देकर नव विवाहित को दिया आशीर्वाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।