बस्ती में सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 178 जोड़े, अतिथियों ने उपहार देकर नव विवाहित को दिया आशीर्वाद
बस्ती में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन स्थानों पर 178 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। अतिथियों ने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया।

बेईली में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को उपहार देते विधायक दूधराम व अन्य। फोटो- जागरण
HighLights
बस्ती में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 178 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
तीन अलग-अलग स्थानों पर समारोह पूर्वक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किए।
जागरण टीम, बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को जिले के तीन स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम अयोजित किए गए। इसमें 178 जोड़ों का समारोह पूर्वक विधि विधान से विवाह कराया गया। अतिथियों ने नव विवाहित जोड़ों को सरकार द्वारा निर्धारित उपहार प्रदान कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
शांति मैरिज हाल शिवपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 60 जोड़ो का विवाह कराया गया। हर्षोल्लास और उत्सवी माहौल में विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और वर-वधू पक्ष के लोगों ने हिस्सा लिया।
अतिथियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
समारोह के दौरान विवाह की सभी रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी कराई गईं। मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद उपस्थित अतिथियों और आयोजकों ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
सभी ने नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली की कामना की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानजनक तरीके से संपन्न कराने में सहायता मिलती है। पूर्व विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सल्टौआ गोपालपुर अवध प्रताप, एडीओ पंचायत अरुणेश पाल, अमित कुमार सिंह, श्रीराम पांडेय, अमरजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं ब्रदर्स पैलेस मैरेज हाल अरदा चौराहा पर रामनगर ब्लाक व भानपुर के 53 जोड़ों की शादी कराई गई। सीआरएस मैरेज हाल बेईली में बाहदुरपुर ब्लाक व नगर पंचायत नगर के 60 जोड़ों का विवाह समारोह पूर्वक कराया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक दूधराम जबकि विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत बहादुरपुर प्रशासक प्रतिनिधि डा. शैलेन्द्र दुबे, नगर पंचायत नगर बाजार अध्यक्ष के प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह, नोडल जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य, एडीओ समाज कल्याण बहादुरपुर कुलदीप कुमार यादव, एडीओ कृषि दीनानाथ मिश्र ने नव विवाहित जोडों को शुभकामनाएं दी।
आज दाे स्थानों पर होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को विकासखंड रुधौली एवं नगर पंचायत रुधौली के जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह ब्रदर्स मैरेज हाल अरदा चौराहा पर आयोजित किया गया है।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी होंगे। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, देवेंद्र प्रताप सिंह एवं ध्रुव नारायण त्रिपाठी तथा विधायक राजेंद्र चौधरी शामिल होंगे। इसी प्रकार कलश मैरेज हाल जिगिना चौराहा प्लास्टिक कांपलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में साऊंघाट ब्लाक व मुंडेरवा नगर पंचायत के जोड़ों की शादी कराई जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।