मऊ में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश सफीउद्दीन गिरफ्तार
मऊ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश सफीउद्दीन उर्फ छोटू घायल होकर गिरफ्तार हो गया। वह ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
HighLights
इनामी बदमाश सफीउद्दीन उर्फ छोटू पुलिस मुठभेड़ में घायल।
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया के पास घटना।
अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद, बाइक चोरी में वांछित।
जागरण संवाददाता, मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया के पास बुधवार की रात लगभग 10 बजे पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सफीउद्दीन उर्फ छोटू घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। वह दक्षिणटोला थाने में दर्ज बाइक चोरी और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के मुकदमे में वांछित था।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह अपने साथी फैयाज अहमद उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करता था। पकड़े जाने से बचने के लिए वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच देते थे और रकम आपस में बांट लेते थे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में 2.70 लाख की लूट करने वाले 3 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीनों के पैर में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक, आरोपित पर चोरी, गैंगस्टर और एनडीपीएस समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें- केशव मौर्य का अखिलेश को न्योता- मथुरा चलें श्री कृष्ण मंदिर निर्माण में साथ दें, कहा- भाजपा लगाएगी हैट्रिक