शाहजहांपुर में 2.70 लाख की लूट करने वाले 3 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीनों के पैर में लगी गोली
शाहजहांपुर में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 2.70 लाख रुपये और लैपटॉप लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए।

HighLights
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 2.70 लाख रुपये लूटे गए।
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल।
गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दो लाख 70 हजार रुपये व लैपटाप लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए।तीनों के पैरों में गोली लगी है।
इन पर पहले से ही लूट व चोरी की कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पुवायां के पटई गांव निवासी पवन कुमार का महुआ पाठक गांव के पास ग्राहक सेवा केंद्र है। सोमवार रात वह केंद्र से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रुपये व लैपटाप लूट लिया था। एसपी ने एसओजी समेत पांच टीमें लगाई थी।
बड़ागांव अंडरपास के पास तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें बड़ागांव निवाड़ी अर्पित सक्सेना, लखीमपुर के मोहम्मदी निवासी मौसम उर्फ आशुतोष व नितिन गौतम शामिल हैं।
अर्पित सक्सेना पर पुवायां व निगोही थाने में चोरी, लूट आदि के छह, मौसम पुवायां व मोहम्मदी में मारपीट, हत्या के प्रयास व लूट के तीन नितिन पर मोहम्मदी थाने में लूट के दो प्राथमिकी दर्ज हैं। एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे ने बताया कि आरोपितों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट की घटना को स्वीकार किया है।