Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अब पूर्वांचल से बिहार का सफर आसान, मऊ-बलिया फोरलेन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 06:55 PM (IST)

    मऊ-बलिया फोरलेन सड़क को एनएचएआइ से मंज़ूरी मिल गई है जिससे पूर्वांचल और बिहार के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। आजमगढ़ और बलिया के राजमार्ग भी जुड़ेंगे जिससे लोगों का आवागमन सुगम होगा। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के प्रयासों से यह संभव हुआ है जिसके चलते क्षेत्र में विकास की लहर है और जाम से मुक्ति मिलेगी। जल्द ही डीपीआर बनाने का कार्य शुरू होगा।

    Hero Image
    पूर्वांचल को बिहार से जोड़ेगा मऊ-बलिया फोरलेन मार्ग।

    जागरण संवाददाता, मऊ। मऊ-बलिया फोरलेन सड़क निर्माण को एनएचआइ ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। ऐसे में यह मार्ग पूर्वांचल को बिहार से सीधे जोड़ेगा। इस मार्ग के बन जाने से पूर्वांचल के लोग आसानी से बिहार का आवागमन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह मार्ग आजमगढ़ से आने वाले एनएच-28 और बलिया में एनएच-31 को सीधे जोड़ेगा। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के प्रयास की जहां चौतरफा सराहना हो रही हैं वहीं लोग उनके आगमन पर स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं।

    आजमगढ़ से मऊ तक फोरलेन हैं। मऊ से बलिया तक सिंगल रोड है। इसकी वजह से आएदिन जाम की वजह से लोगों को जूझना पड़ता है। यही नहीं रतनपुरा बाजार में आएदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यही नहीं सड़क सिंगल होने से आएदिनदुर्घटनाएं भी होती रहती है।

    बिहार जाने के लिए यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए जनपदवासियों ने नगर विकास व ऊर्जा मंत्री के समक्ष यह मामला उठाया। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री लगातार प्रयास रहे। पिछले दो वर्षों में कई बार एनएचएआइ के चेयरमैन सहित उच्चाधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया।

    उच्चाधिकारियों ने आज़मगढ़-मऊ मार्ग की तरह ही मऊ-बलिया वाले मार्ग का भी सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण का आश्वासन दिया था। यही नहीं 14 अप्रैल को आयोजित आंबेडकर जयंती पर भी नगर विकास मंत्री ने जनपदवासियों को बतायी थी कि जल्द इसका निर्माण किया जाएगा। बीते 28 मई पत्र लिखकर पुनः एनएचएआइ के चेयरमैन को अवगत कराया। इसका परिणाम रहा कि 17 जुलाई को इसके निर्माण को हरी झंडी मिल गई। अब विभाग की तरफ से इसका डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

    एनएचएआइ 128बी मऊ-बलिया मार्ग मार्ग नगर के बलिया मोड़ से होते हुए पहसा, हलधरपुर, रतनपुरा, पकवा इनार, रसड़ा, चिलकहर से फेफना तक जाती है। यहां से यह सड़क अलग-अलग जनपदों बलिया मुख्यालय, गाजीपुर, देवरिया के साथ ही बिहार प्रदेश को जाती है। ऐसे में सीधे पूर्वांचल के लोग बिहार से जुड़ जाएंगे। भाजपा नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री उत्पल राय व सूरज राय ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के प्रयास से जनपद में चौतरफा विकास

    हो रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में रात में ट्विन सिटी की तरह नजर आ रहा है। इसके अलावा तमाम विकास कार्य को पंख लग रहे है। मऊ-बलिया मार्ग के फोरेलन बनने से पूर्वांचल को काफी लाभ मिलेगा। मंत्री के आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

    पांच जगहों पर बनाया जाएगा ओवरब्रिज

    राष्ट्रीय राजमार्ग परा पांच जगहों पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसमें फेफना, गढ़िया, पकवाइनार, रतनपुरा व हलधरपुर शामिल हैं। यहां ट्रेन गुजरने के दौरान लंबा-लंबा जाम भी लग जाता है। इसकी वजह से लोगों को यात्रा करने में मुसीबतों को सामना करना पड़ता है। अब फोरलेन बन जाने के बाद मऊ से बलिया जाने में काफी कम समय लगेगा।

    जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का भरसक प्रयास कर रहा हूं। एनएचएआइ के अधिकारियों से बार-बार बातचीत कर इसे पास कराया गया है। इससे जनता को काफी लाभ होगा। जनता के हित के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ कृत संकल्पित है। यह कार्य की एक कड़ी है।

    -एके शर्मा, नगर विकास व ऊर्जा मंत्री

    मऊ-बलिया फोरलेन को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन की तरफ से धनराशि मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

    - एसपी पाठक, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग, आजमगढ़