पर्यावरण संतुलन के लिए जीव-जंतु का पृथ्वी पर रहना जरूरी
जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वावधान में सोमवार को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वन्य प्राणी सप्ताह अंतर्गत एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक मनाए जाने वाले वन्य सुरक्षा के तहत लोगों को जागरूक किया गया। वन दरोगा विनोद कुमार आर्य ने कहा कि जीव जंतुओं की हम रक्षा करें। पर्यावरण को संतुलन रखने के लिए जीव जंतु का ही धरती पर रहना आवश्यक है। इसका दुष्प्रभाव यह दिखाई दे रहा है कि सड़कों पर घूम रहे बेजुबान पशुओं की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। इसके लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने एक नारा देते हुए यह भी बताया कि सुधरे पर्यावरण हमारा वन्यजीव वनों का बड़ा सहारा। कहा कि सभी लोग कम से कम एक एक पौधा अवश्य लगाएं। ताकि वातावरण में फैले प्रदूषण को पौधरोपण से बचाया जा सके। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, शिव लखन राज, नारायण यादव, लक्ष्मी यादव, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।