कोहरे ने रोकी जीवन की रफ्तार, कपकपाएं लोग
जागरण संवाददाता मऊ कई दिनों से उतार-चढ़ाव भरा रहा मौसम सोमवार करवट ले लिया। रात अ

जागरण संवाददाता, मऊ : कई दिनों से उतार-चढ़ाव भरा रहा मौसम सोमवार करवट ले लिया। रात आठ बजे के बाद पूरा शहर व गांव कोहरे की चादर से ढक गया। दस बजते-बजते सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। मंगलवार की सुबह पूरा आसमान कोहरे की चादर से ढका रहा। लोग घरों से लेट ही बाहर निकले। कड़ाके की ठंड व सर्द हवाएं भी चल रही थी। इसकी वजह से लोग कपकंपा उठे। दोपहर बाद सूर्यदेव का दर्शन हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरे की वजह से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। मंगलवार को अधिकतम पारा 26 डिग्री व न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेंटीग्रेड पर रहा। पिछले कई दिनों से मौसम इसी के इर्द गिर्द घूम रहा था। रात में कभी-कभार कोहरा भी दिखाई पड़ रहा था लेकिन ठंड का मिला जुला असर था। सोमवार की शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और आठ बजने के बाद पूरा आसमान कोहरे की चादर से ढक गया। सड़कों पर चलने वाले वाहन धीमी गति से लाइट जला कर चल रहे थे। इसकी वजह से लखनऊ, कानपुर, दिल्ली तक सफर अधिक समय पूरा करना पड़ा। फिलहाल जनपद में कहीं कोई दुर्घटना नहीं हुई लेकिन जिस तरह से कोहरा पड़ रहा है। अगर इसी तरह की स्थिति रही तो दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहेगी। अचानक ठंड बढ़ने से सुबह तक आम जनजीवन घरों में कैद रहा। दस बजे के बाद ही लोग सड़कों पर दिखाई दिए। इसके पूर्व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोपागंज प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को घने कोहरे के के चलते करीब चार घंटे तक हाइवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रहीं। हाइवे पर अल सुबह होते ही घने कोहरे ने बादलों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। हाइवे पर वाहनों का आवागमन थमने लगीा। कुछ वाहन हेड लाइट जलाकर आते-जाते रहें। हाइवे पर घने कोहरे छाए रहने से लंबे रूट वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह नौ बजे के बाद कोहरे छंटने शुरू हुए तो हाइवे पर वाहनों की आवागमन किसी तरह बहाल हुआ। उधर दिनोंदिन मौसम में बदलाव के बाद ठंड अब तेज हो गई। ठंड ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर दिया है। सुबह शाम लोग घरों में ही दुबक जाते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।