विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mau News: भदसा मानोपुर में प्रधान-सचिव पर फर्जी भुगतान के आरोप, ग्रामीणों ने की DM से शिकायत

Published: Sat, 19 Jul 2025 06:58 PM (IST)

मऊ जिले के भदसा मानोपुर गांव में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप ...और पढ़ें

सचिव व प्रधान पर अनियमितता का आरोप, डीएम से शिकायत।
सचिव व प्रधान पर अनियमितता का आरोप, डीएम से शिकायत।

जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ)। कोपागंज विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा भदसा मानोपुर में विकास कार्यों को लेकर ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय, पोखरी निर्माण, खड़ंजा बिछाने और नाली निर्माण जैसे कार्यों में बिना काम कराए ही फर्जी भुगतान दिखाकर सरकारी धन की बंदरबांट की गई है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक लिखित पत्र सौंपकर त्रिस्तरीय जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि कई योजनाओं के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए हैं। शौचालय निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। इसके चलते सामुदायिक शौचालय दो वर्ष में टूट फूट गया है।

नाली और खड़ंजा बिछाने में भी खटिया ईंट और मैटेरियल का उपयोग हुआ है। इसके चलते गांव की कोई भी नाली सही हालत में नहीं है।

वहीं पोखरे की सुंदरीकरण कार्य होने के तीन महीने बाद ही सीढ़ी बुरी तरह टूट फूट गया है और पोखरी की खुदाई कागजों में ही पूरी कर दी गई।गांव के चंद्रदेव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।