जयंती पर याद किए गए पंडित अलगू राय शास्त्री
जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, जनपद के प्रथम सांसद व ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, जनपद के प्रथम सांसद व पूर्व मंत्री रहे पंडित अलगू राय शास्त्री की 119 वीं जयंती शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला के परिसर में सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इसी के साथ ही विद्यालय का 69वां वार्षिकोत्सव भी मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समारोह के मुख्य अतिथ उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक योगेंद्र कुमार ¨सह ने पंडितजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
वक्ताओं ने पंडित अलगू राय शास्त्री के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि शास्त्री जी का जन्म 29 जनवरी 1900 को अमिला में पिता द्वारिका राय माता कमलपत्ती देवी के यहां हुआ था। 1920 मे सहयोग आंदोलन में विद्यार्थी होते हुए भी जेल यात्रा किए। जेल से छूटने के बाद 1923 में विद्यापीठ से शास्त्री की डिग्री प्राप्त कर राजनीत में भागीदारी की। 1937 में चुनाव हुआ था जिसमें विधान सभा के सदस्य चुने गए। उन्होंने अनेक पुस्तकें लिखीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो बार अध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र राय, विद्यालय के उप प्रबंधक विपिन कुमार राय, अवधेश राय, राजमन यादव, धर्मेंद्र कुमार, रेखा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सुशील कुमार राय, शेषनाथ राय, भरत, धर्मेन्द्र आदि थे। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय ने किया।
मेधावी सम्मानित--
वार्षिकोत्सव में बोर्ड परीक्षा में नौंवां स्थान पाने वाली विद्यालय की छात्रा श्रद्धा त्रिपाठी मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक मंडल आजमगढ़ योगेन्द्र कुमार ¨सह ने सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर शास्त्री जी की पुत्रवधू सावित्री राय व विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य रहे स्व. रामलच्छन राय की पुत्री मंजू राय को मुख्य अतिथि ने शाल भेंट कर सम्मानित किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।