Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा के काम का नाम बदल भाजपा काट रही फीता : जूही सिंह

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 19 Dec 2021 08:17 PM (IST)

    मधुबन विधानसभा क्षेत्र के मां विध्यवासिनी महाविद्यालय महाविद्यालय च

    Hero Image
    सपा के काम का नाम बदल भाजपा काट रही फीता : जूही सिंह

    जागरण संवाददाता, सूरजपुर (मऊ) : मधुबन विधानसभा क्षेत्र के मां विध्यवासिनी महाविद्यालय महाविद्यालय चकहसन बंधनपुर (सूरजपुर) के प्रांगण में जनसंवाद कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच साल बीतने को है लेकिन प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर एक ईंट नहीं रखी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कराए गए विकास कार्यों का नाम बदलकर प्रदेश की भाजपा सरकार जगह-जगह फीता काट रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जूही सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने महिलाओं के विकास व उत्थान के लिए कई कार्य किए। महिला सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन और डायल 100, एंबुलेंस 108 व 102 जैसे त्वरित राहत देने वाली योजनाएं शुरू की लेकिन भाजपा सरकार में बनारस से लेकर अयोध्या तक महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं ने देश को शर्मसार कर दिया। महिलाओं को अपना सम्मान वापस पाने के लिए पुन: अखिलेश यादव को दोबारा 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर गद्दी पर बैठाना होगा। इस अवसर पर निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, सुनीता सिंह, शोभा श्रीवास्तव, चेयरमैन वंदना गुप्ता, अंशा यादव, पूनम यादव, संध्या यादव, नीलम राजभर, पूर्व विधायक उमेशचंद पांडेय, राहुल दूबे, ऋषिकेश यादव, राजेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे। आयोजक प्रदेश सचिव पूनम यादव ने आभार प्रकट किया। अध्यक्षता मुसाफिर यादव व संचालन सीताराम यादव ने किया।