यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mau: 365 हज यात्रियों को किया गया प्रशिक्षित, दिए गए सर्टिफिकेट; बताई गईं जरूरी बातें
मऊ से करीब 380 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। इसमें से 08 लोगों का आवेदन विभिन्न ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद से हज यात्रा पर जाने वालों को सोमवार को शहर के तालीमुद्दीन गर्ल्स इंटरर कालेज खीरीबाग में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान डाक्टरों की टीम ने कुल 365 हाजियों को पोलियो ड्राप पिलाया और टीकाकरण भी किया। इसके बाद पोलियो ड्राप का प्रमाण पत्र देकर इन्हें यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान आठ यात्री अनुपस्थित रहें।
इन्हें बुधवार को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा. इनामुह हक द्वारा पोलियो ड्राप व टीकाकरण किया जाएगा। ऐसे में अनुपस्थित हाजी वहां जाकर अपना टीककरण करवा लें। बिना टीकाकरण के कोई भी यात्री हज यात्रा में शामिल नहीं हो सकता है।
जनपद से करीब 380 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। इसमें से 08 लोगों का आवेदन विभिन्न कारणों से कैंसिल कर दिया गया है। अब 373 लोगों को हज यात्रा करनी है। इनमें से सोमवार को प्रशिक्षण के दौरान 365 यात्री उपस्थित होकर अपना टीकाकरण करवाएं। उन्हें हज यात्रा के बारे में सारी जानकारियां दी गईं।
हज ट्रेनर अब्दुल कयूम ने बताया कि हर हज यात्री को कोविड इंजेक्शन लगाया गया। इसके अलावा पोलियो ड्राप पिलाई गई। इसके बाद इन्हें प्रमाण पत्र देकर सारी जानकारियां दी गईं। उन्होंने बताया कि हज यात्रा के दौरान हज यात्रियों को 20-20 किग्रा के दो बैग और सात किग्रा का एक अन्य बैग ले जाने की अनुमति है। यानी कुल 47 किग्रा की सामान यह लोग अपने साथ ले जा सकेंगे।
हज यात्रा 21 मई से शुरू होगी और छह जून तक चलती रहेगी। इसमें 250 लोग वाराणसी से तथा 123 लोग लखनऊ एअरपोर्ट से उड़ान भरेंगे। वाराणसी व लखनऊ की फ्लाइट सीधे मदीना जाएगी। यहां हर यात्री को आठ दिन तक रूकना होगा। इसके बाद यहां से सीधे मक्का भेजा जाएगा। इसके बाद सभी लोग हज की सारी प्रक्रियाएं पूरी करेंगे। इसके बाद वापसी की तिथि निर्धारित की जाएगी।
हज ट्रेनर ने कहा कि जो भी हज यात्री टीकाकरण नहीं करवाएं हैं। वह हर हाल में डा. इनामुल हक के यहां जाकर अपना टीकाकरण करवा कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। बिना प्रमाण पत्र के किसी भी हाजी को फ्लाइट पर चढ़ने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, फुजेल अहमद नदवी, मुफ्ती अनवर अली, मो. मजहर मदनी आदि उपस्थित थे।
