Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghosi By Election: भाजपा या सपा क‍िसकी झोली में जाएगी घोसी सीट, 8 स‍ितंबर को 50.30 प्रतिशत मतदाता करेंगे फैसला

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 09:39 AM (IST)

    Ghosi By Election 2023 घोसी विधानसभा उपचुनाव का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसी के साथ 10 प्रत्याशियों का भविष्य इवीएम में कैद हो गया। उपचुनाव में कुल 455 बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। उपचुनाव को लेकर काफी उत्साह रहा पर यह उत्साह मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने में विफल रहा। अब 8 स‍ितंबर को मतगणना के बाद पर‍िणाम सामने आएंगे।

    Hero Image
    Ghosi By Election: भाजपा या सपा क‍िसकी खाते में जाएगी घोसी सीट

    मऊ, जागरण संवाददाता। घोसी विधानसभा उपचुनाव मंगलवार को भले ही सम्पन्न हो गया लेकिन भाजपा, सपा सहित दस प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गई हैं। देर रात तक इन पार्टियों के समर्थक अपनी-अपनी गुणा-गणित लगाते रहे। फिलहाल 08 सितंबर की मतगणना के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएर्गी। फिलहाल जनपद के विभिन्न चट्टी-चौराहों पर भाजपा व सपा प्रत्याशी में सीधी टक्कर की वकालत होती रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही नहीं कोई भाजपा के पक्ष में समीकरण बनाते फिर रहा था तो कोई सपा के पक्ष में। इसे लेकर कहीं-कहीं तो नोंक-झोंक की स्थिति बनी रही। घोसी विधानसभा उपचुनाव में कुल दस प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके लिए शाम छह बजे तक कुल 50.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    प्रत्याशियों में भाजपा से दारा सिंह चौहान, सपा के सुधाकर सिंह, आम जनता दल से राजकुमार चौहान, जनता क्रांति पार्टी से मुन्नीलाल चौहान, जनराज्य पार्टी से सुनील चौहान, जन अधिकार पार्टी से अफरोज आलम, पीस पार्टी सनाउल्लाह आजमी, बहुजन मुक्ति पार्टी से रविंद्र प्रताप सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा निर्दलीय विनय कुमार व रमेश पांडेय हैं। फिलहाल सीधी लड़ाई भाजपा व सपा में ही मानी जा रही हैं। ऐसे में मतदान समाप्त होने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया।

    कोई भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर रहा था तो कोई सपा प्रत्याशी की जीत पक्की मान रहा था। दूसरी तरफ भाजपाई भी पड़े वोट को लेकर खुश थे। सपाई अपने को कमतर नहीं आंक रहे थे। उनका दावा था कि सपा के पक्ष में मतदाताओं ने दिलचस्पी दिखाई है। फिलहाल उठापटक के बीच मतदान संपन्न होेने पर मतदाता सहित शासन-प्रशासन ने राहत महसूस किया।

    comedy show banner
    comedy show banner