Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Flood: शहर में बाढ़ का पानी आने से दुकानें बंद, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से कुछ दूरी पर जल

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 01:11 PM (IST)

    वृंदावन में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के अंदर पानी घुस गया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास दाऊजी तिराहा पर यमुना का पानी पहुंच गया जिससे दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं। यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण श्रद्धालुओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

    Hero Image
    शहर के अंदर पहुंचा यमुना का पानी, दुकानें बंद

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। यमुना के जल में लगातार हो रही वृद्धि ने अब तक तटीय इलाकों के घरों को आगोश में ले लिया था। रविवार को यमुना का पानी शहर के अंदर प्रवेश कर गया और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप दाऊजी तिराहा पर यमुना जल पहुंचा और कुछ दुकानों के अंदर पानी भर गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं

    ऐसे में दुकानदारों ने तत्काल सामान को सुरक्षित करने के साथ दुकानें बंद कर दीं। यमुना के बढ़ते जलस्तर से होकर ही श्रद्धालु आवागमन करने को मजबूर हैं। ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी इन दिनों यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित है। शनिवार रातभर यमुना के जल में वृद्धि होती रही और रविवार की सुबह से ही परिक्रमा मार्ग के जुगलघाट, जंगलकट्टी में पानी बढ़ता रहा।

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप  दाऊजी तिराहा पर पहुंचा पानी

    रविवार सुबह करीब दस बजे तक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के समीप दाऊजी तिराहा पर यमुना का पानी भर गया और क्षेत्र में निचले स्तर की दुकानों के अंदर भी यमुना का पानी पहुंच गया। दुकानदारों ने अपने सामान को सुरक्षित करके दुकानें बंद कर दीं। जबकि मंदिर में दर्शन को आ रहे श्रद्धालु यमुनाजल के बीच से ही होकर आवागमन करते रहे। 

    comedy show banner
    comedy show banner