Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहने से टकराया कैंटर, मथुरा में हुआ हादसा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। इस दुर्घटना में कैंटर का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्लीनर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जागरण टीम, मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रहा कैंटर सुरीर के समीप झपकी में अनियंत्रित होने पर आगे चल रहे किसी में टकरा गया। जिससे कैंटर में सवार चालक और क्लीनर घायल हो गए। जिनमें क्लीनर की हालत गंभीर बताई गई है।
चालक अखिलेश निवासी कानपुर साथी क्लीनर बृजेश कुमार निवासी उन्नाव के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से कैंटर लेकर आगरा की ओर जा रहे थे। सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 83 के समीप झपकी में अनियंत्रित होने पर कैंटर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। जिससे कैंटर में सवार चालक और क्लीनर घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। कैंटर में फंसे चालक और क्लीनर को केबिन से बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। एसआइ विनोद कुमार ने बताया कि झपकी में अनियंत्रित होने पर कैंटर आगे चल रहे किसी वाहन में टकरा गया था। जिसमें घायल क्लीनर बृजेश की हालत गंभीर बताई गई है।
दो सगे भाइयों में हुआ झगड़ा, पत्थर फेंकने से मची खलबली
सुरीर: गांव लोहई में सोमवार रात बंटवारे के विवाद को लेकर सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। जिसमें ईंट-पत्थर फिंकने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और झगड़ा कर रहे दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।सुरीर के गांव लोहई में सोमवार रात सगे भाई धीरी सिंह और राजेंद्र के मध्य घर की जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसमें ईंट-पत्थर फिंकने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।
थाना प्रभारी अभय कुमार का कहना है कि झगड़ा कर रहे दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।