Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 सितम्बर को राष्ट्रपति का वृंदावन दौरा: जर्जर दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, जंक्शन पर रहेगी सुरक्षा चाक-चौबंद

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 07:56 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 25 सितंबर को वृंदावन आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वृंदावन को सजाया जा रहा है दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की जा रही है। जर्जर दीवारों का नवीनीकरण किया जा रहा है और सड़कों को सुधारा जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर भी चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है।

    Hero Image
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म वृंदावन में 25 सितम्बर को आ रही हैं।

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 सितंबर को वृंदावन आ रही है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को डीएम सीपी सिंह ने भी कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए। वृंदावन को भी सजाया-संवारा जा रहा है। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम और एसएसपी ने की बैठक

    डीएम सीपी सिंह ने एसएसपी श्लोक कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने प्रस्तावित दौरे को लेकर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। वृंदावन में नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम ने छटीकरा मार्ग से लेकर जादौन पार्किंग, बांकेबिहारी मंदिर का वीआइपी मार्ग, अटल्ला चुंगी चौराहा होते हुए पानीघाट और सुदामा कुटी तक मार्ग की दशा सुधारने के साथ ही मार्ग के दोनों ओर की दीवारों का सजाने का कार्य किया।

    परिक्रमा मार्ग में जर्जर भवनों की दीवारों पर की जा रही आकर्षक पेंटिंग

    सुदामा कुटी के समीप वर्षों से लोगों के घरों, गोशाला और आश्रम की जर्जर दीवार थी। निगम ने उन दीवारों पर प्लास्टर कराने के साथ ही दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराई जा रही है। इसके अलावा गोपाल खार, पानी घाट, जगन्नाथ घाट, चीर घाट के की पुरानी इमारतों की जर्जर दीवारों की सफाई कराकर उन पर प्लास्टर कराने के बाद ब्रज का अहसास कराने वाली पेंटिंग की जा रही है।

    राष्ट्रपति के आगमन पर जंक्शन पर सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद

    मथुरा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति विशेष ट्रेन से आएंगी, इसलिए जगह-जगह जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। कोसीकलां से जंक्शन रेलवे स्टेशन के मध्य सभी स्टेशनों पर जवान तैनात किए जाएंगे।

    थाना जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही हैं।