विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा पुलिस में क्षेत्राधिकारी स्तर पर बड़ा फेरबदल, चार सीओ का तबादला और पांच नए अधिकारी आए

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 08:35 AM (IST)

मथुरा पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें चार सीओ का तबादला अन्य जिलों में किया गया है। इसके साथ ही पांच नए क्षेत्राधिकारियों को मथुरा में तैनाती मिली है, जिससे जिले में पुलिसिंग की नई टीम दिखेगी।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मथुरा में चार क्षेत्राधिकारियों का अन्य जिलों में तबादला हुआ।

  2. पांच नए क्षेत्राधिकारियों को मथुरा में तैनाती दी गई है।

  3. जिले में पुलिसिंग की नई टीम अब जिम्मेदारी संभालेगी।

जागरण संवाददाता, मथुरा। पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारी स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मथुरा में तैनात चार क्षेत्राधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में कर दिया गया है, जबकि पांच नए अधिकारियों को मथुरा में तैनाती दी गई है। तबादलों के बाद जिले में क्षेत्राधिकारी स्तर पर पुलिसिंग की नई टीम नजर आएगी। इससे विभिन्न सर्किलों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव होने की संभावना है।

मथुरा से जौनपुर गए भूषण वर्मा

तबादला सूची में सीओ छाता भूषण वर्मा को मथुरा से जौनपुर भेजा गया है। धर्मेंद्र सिंह का तबादला मुरादाबाद, सुमन कनौजिया का आगरा और अनिल कुमार सिंह का बदायूं किया गया है। स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को मथुरा से कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थल पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। वहीं, मथुरा में पांच नए क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें हिमांशु माथुर हाथरस से स्थानांतरित होकर मथुरा आए हैं।

अनीता चौहान हापुड़ से मथुरा

देवेंद्र सिंह को आगरा से मथुरा भेजा गया है। रामवीर सिंह झांसी से, राजीव सिरोही कानपुर देहात से और अनीता चौहान हापुड़ से स्थानांतरित होकर मथुरा पहुंचेंगी। सीओ स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद जिले के अलग-अलग सर्किलों में नई जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद पुलिसिंग की व्यवस्था में बदलाव दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें- शादी के सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी: मथुरा में आभूषणों की बंपर बिक्री, मनचाहे गहने बुक करा रहे लोग

यह भी पढ़ें- 'अयोध्या में मंदिर बनाकर भी चुनाव हारी भाजपा, अब मथुरा की बारी'; आगरा में बोलीं आराधना मिश्रा मोना

जैंत व कोसीकलां थानों को मिले नए प्रभारी 

जिले के जैंत और कोसीकलां थानों में नए प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया क्राइम ब्रांच से निरीक्षक शिव प्रसाद सिंह को स्थानांतरित कर थाना जैंत का प्रभारी बनाया है। वहीं, आइजीआरएस सेल के प्रभारी पद से हटाए गए निरीक्षक प्रवेश राणा को थाना कोसीकलां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आइजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और मामले लंबित रहने के कारण डीजीपी के निर्देश पर पहले कार्रवाई हुई थी। इसकी जद में थाना जैंत के तत्कालीन प्रभारी भी आए थे। हाल ही में गैर जनपद स्थानांतरण के बाद जिले से 32 पुलिसकर्मियों को रिलीव किया गया। पुलिस विभाग में हुए इन बदलावों के बीच जैंत और कोसीकलां थानों के पद खाली चल रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।