Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगीराज कृष्ण के आगे नतमस्तक CM Yogi, प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई, ठाकुर केशवदेव में पूजन

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 10:22 AM (IST)

    Krishna Janmashtami 2024 CM Yogi Adityanath In Mathura कान्हा का 5251वां जन्मोत्सव है। उनके अपने ब्रजवासी ही नहीं पूरी दुनिया उल्लास में डूबी है। इस बार ब्रज में कान्हा का जन्मोत्सव दो दिन है। जन्मस्थान पर 26 अगस्त को उत्सव मन रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जन्मस्थान में पूजा अर्चना की। वृंदावन के मंदिरों में जन्मोत्सव 27 अगस्त को मनेगा।

    Hero Image
    योगिराज कृष्ण के आगे नतमस्तक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय मथुरा प्रवास में दूसरे दिन सोमवार सुबह पौने दस बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर उन्होंने ठाकुर केशवदेव का पूजन किया। इसके बाद वह गर्भगृह पहुंचे। यहां उन्होंने नतमस्तक होकर कान्हा का पूजन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर प्रबंधन ने उनका प्रसादी पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने योग माया मंदिर और भागवत भवन में युगल सरकार राधाकृष्ण का पूजन किया। रविवार को जिले में आए सीएम ने कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ करने के साथ ही 10.67 अरब की 138 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इसके बाद वह रात नौ बजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे थे। 

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगा सीएम योगी आदित्यनाथ का बोर्ड।

    दर्शन के बाद बोले सीएम

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने दर्शन के बाद यहां श्रद्धालुओं को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है। 5251 वर्ष पूर्व श्रीहरि भगवान श्री विष्णु के पूर्ण अवतार के रूप में इसी स्थान पर लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण ने मां देवकी और वासुदेव के सुपुत्र के रूप में अवतरित होकर धर्म सत्य और न्याय की स्थापना का कार्य किया।

    जन्माष्टमी की बधाई दी

    प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हृदय से बधाई देता हूं। प्रभु से यही कामना करता हूं कि सुख और समृद्धि उनकी कृपा से हमारे प्रदेश और देश पर बरसती रहे। जिस सत्य और न्याय की स्थापना का संदेश कृष्ण ने दिया था। उस पथ पर हम आगे बढ़ें। सभी मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तैयार हो सकें।

    सीएम ने किया 138 परियोजनाओं का लोकार्पण और 40 परियोजनाओं का शिलान्यास

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के ब्रज की पहचान आस्था, कला, विश्वास, संस्कृति व प्रेम से है। हमारे पास लंबी विरासत है, संतों ने इसे संभाल कर रखा और कथा, भोजपत्रों, पांडुलिपियों, गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से संरक्षण किया। सीएम ने 6.43 अरब की 138 परियोजनाओं का लोकार्पण और 3.94 अरब की 40 परियोजनाओं का एक साथ बटन दबाकर शिलान्यास किया। उन्हें मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने चित्रकार कृष्णा कन्हाई द्वारा बनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छवि भेंट की।

    ब्रज का प्राचीन वैभव लौटाने का प्रयास

    सीएम ने कहा कि ब्रज को उसके प्राचीन वैभव की ओर लौटाने का प्रयास हो रहा है। ये विकास कार्य इसी कड़ी का हिस्सा हैं।

    ये भी पढ़ेंः Shri Krishna Janmashtami: ब्रज में ठाकुरजी के गूंज रहे जयघाेष, जन्मस्थान पर आराध्य को सोम-चंद्रिका पोशाक अर्पित

    ये भी पढ़ेंः विपक्ष पर बरसे CM Yogi, कहा- उनके लिए राजनीति हमारे लिए राष्ट्र सर्वाेपरि, 'फिलिस्तीन पर बोलने वाले बांग्लादेश पर मौन'

    ये हैं लोकार्पित प्रमुख परियोजनाएं

    वृंदावन स्थित लक्ष्मण शहीद स्मारक का 10़ 11 करोड़ से पुनर्निर्माण, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर डीगगेट की तरफ द्वार का दो करोड़ से निर्माण और गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर में लाइट एंड साउंड शो की 5़ 26 करोड़ से स्थापना होगी। बरसाना में तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा अंतर्गत पीपीपी मोड पर राधारानी मंदिर पर रोपवे की 15़ 89 करोड़ से स्थापना। गोवर्धन में चंद्र सरोवर परिसर में टायलेट ब्लाक, पाथ-वे, बाउंड्रीवाल, इंटरप्रेटेशन सेंटर। मल्टीलेवल कार पार्किंग का 41 करोड़ से निर्माण, नगर निगम मथुरा वृंदावन के कार्यालय भवन का 47 करोड़ से निर्माण, बरसाना से कोसी-गोवर्धन मार्ग के 22 किमी लंबे मार्ग का 24़ 80 करोड़ से चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण आदि।

    इन योजनाओं का शिलान्यास

    अकबरपुर जैंत में टूरिस्ट सेंटर का 16़ 77 करोड़ से निर्माण, गोकुल बैराज में अपस्ट्रीम बाईं तरफ वासुदेव वाटिका का 45 लाख से निर्माण एवं विकास, बरसाना स्थित राधाबिहारी इंटर कालेज की भूमि पर पर्यटक जनसुविधा केंद्र का 47़ 50 करोड़ से निर्माण होगा। मथुरा परिक्रमा मार्ग का 18़ 89 करोड़ से नवीनीकरण एवं विकास, गोकुल में नगर पंचायत की भूमि पर पर्यटक सुविधा केंद्र एवं पार्किंग का 29़ 88 करोड़ से निर्माण और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन का 17़ 73 करोड़ से निर्माण कराया जाएगा।