मथुरा में पुलिस मुठभेड़: छिनैती के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली
मथुरा में रिफाइनरी पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम।
HighLights
मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर पकड़े।
छिनैती के आरोपित सूरज उर्फ कालिया के पैर में लगी गोली।
तमंचा, सोने की जंजीर और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद।
जागरण संवाददाता, मथुरा। रिफाइनरी पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छिनैती की घटना में फरार दो आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपित सूरज उर्फ कालिया के बाएं पैर में गोली लगी। इनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, सोने की जंजीर और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
सीओ ने दी जानकारी
सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया शुक्रवार रात सूचना मिली कि थाना रिफाइनरी में दर्ज मुकदमा में फरार आरोपित दुबारा वारदात करने की फिराक में हैं। इस पर टीम ने रात 10:20 बजे कोयला अलीपुर के पास राया की ओर से आने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे और गिर पड़े। इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।

पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा बदमाश।
तमंचा और कारतूस किए बरामद
मुठभेड़ में सूरज उर्फ कालिया निवासी रोशन विहार थाना जमुनापार घायल हो गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस मिले। दूसरे आरोपित प्रकाश निवासी रोशन विहार थाना जमुनापार के कब्जे से जंजीर बरामद हुई। घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
