Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लोकसभा अध्यक्ष के करीबी के घर की लाखों की चोरी, मुठभेड़ में दो दबोचे गए; ये है पूरी क्राइम कुंडली

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 08:25 PM (IST)

    मथुरा में एक मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। ये बदमाश पॉश कॉलोनियों को निशाना बनाकर लाखों की लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हालांकि गिरोह का सरगना अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ दिल्ली राजस्थान मध्यप्रदेश उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज हैं।

    Hero Image
    लोकसभा अध्यक्ष के करीबी के घर लाखों की चोरी के मामले में दो बदमाश मुठभेड़ में घायल। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत पाश कॉलोनी में रह रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिश्तेदार के यहां लाखों की लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार रात्रि मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हालांकि सरगना अभी फरार है।

    बदमाशों और पुलिस में हुई मुठभेड़

    हाईवे थाना पुलिस की गुरुवार की मध्य रात्रि 12 बजे इंडस्ट्रियल एरिया में शातिर अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से दिल्ली के थाना मंडवाली क्षेत्र के गणेशनगर पांडवनगर कांप्लेक्स निवासी सुरेंद्र जाट और उत्तराखंड के रुद्रपुर पहाड़गंज निवासी घनश्याम बाटला घायल हो गए।

    इनके दाहिने पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शातिर हैं। इस गिरोह ने 31 दिसंबर को दिनदहाड़े हाईवे थाना के शिवासा एस्टेट निवासी लोकसभा अध्यक्ष के रिश्तेदार कपड़ा कारोबारी सुशील दीवान के घर से लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी चोरी की थी।

    इसके अलावा कृष्णा आर्चिड कालोनी में दस लाख की चोरी की वारदात को अंजाम भी दिया था। गिरोह के सभी सदस्य कार की नंबर प्लेट बदलकर भाग गए थे। जेवरात व नकदी का बंटवारा करने के बाद सभी अलग-अलग हो गए थे। दो महीने पहले गिरफ्तार किए गए महेश कुमार के पास से पुलिस ने लूट के आभूषण आदि सामान बरामद किया था। गिरफ्तार दोनों बदमाश फरार थे, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

    इन्हें रात्रि में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरीदाबाद निवासी महेश कुमार आठ जनवरी को गिरफ्तार हो चुका है। गिरोह का सरगना फरार है। इनके खिलाफ दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मुकदमे दर्ज हैं।

    इसे भी पढ़ें- संतकबीरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मंगलसूत्र छीनने वाले एक आरोपी को लगी गोली