Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मथुरा में 9 साल की बच्‍ची से दो लड़कों ने किया दुष्‍कर्म, खेलते समय ले गए उठाकर, मोबाइल में वीड‍ियो भी बनाई

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 16 Jan 2023 02:49 PM (IST)

    Mathura News मथुरा में सनसनीखेज घटना सामने आई है। नौ वर्षीय बालिका के साथ दो किशोरों ने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। बेटी से हुए दुष्कर्म की शिकायत लेकर जब मां किशोर के स्वजनों से मिलने पहुंचीं तो मारपीट की गई।

    Hero Image
    Mathura News: मथुरा में दो किशोरों ने एक नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

    मथुरा, जागरण टीम। मथुरा जिले में थाना हाईवे क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बालिका के साथ दो किशोरों ने अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिया। सहमी बालिका ने दो दिन तक आपबीती अपने स्वजन को नहीं बताई। किशोरी की मां ने एक किशोर के मोबाइल फोन को काल करने के लिए मांगा तो बालिका के साथ हुई वारदात का राज खुला। बालिका की मां ने आरोपितों के घर शिकायत की तो वे झगड़ने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी दी। पुलिस को वीडियो भी दी है। दोनों किशोर फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर के बाहर खेल रही थी बालिका

    घटना थाना हाईवे क्षेत्र के एक गांव की है। 12 जनवरी को नौ वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस के रहने वाले दो किशोर बालिका को अपने घर ले गए। आरोप है एक-एक कर दोनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी अपने मोबाइल से बना ली।

    ये भी पढ़ें...

    Etah News: गाजीपुर की शबनम का नया नाम अब है नेहा, हिंदू युवक से लव मैरिज के बाद किया धर्म परिवर्तन

    घटना से भयभीत बालिका ने आपबीती स्वजन को नहीं बताई। शनिवार को बालिका की मां ने पड़ोसी किशोर के मोबाइल को अपने किसी रिश्तेदार को काल करने के लिए मंगाया। काल करने के बाद मां ने किशोर के मोबाइल को खोला तो बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की वीडियो मिल गई। बालिका की मां की शिकायत पर स्वजन द्वारा आरोपितों की पिटाई की। इस दौरान बालिका की मां से उनकी कहासुनी हो गई। किशोरी की मां ने डायल 112 पर काल कर दिया। थाना हाईवे की पीआरवी घटना स्थल पर पहुंची तो बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को हुई।

    किशोरों ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई

    थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया, पीड़ित बालिका और आरोपित किशोरों के घर आसपास हैं। बहला-फुसलाकर किशोर बालिका को अपने घर ले गए थे। उस समय एक किशोर के घर पर कोई नहीं था। दोनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई। शिकायत मिलने पर स्वजन ने दोनों किशोरों के साथ मारपीट की तो वे घर से भाग गए। रात को पीड़िता के स्वजन ने दोनों किशोरों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    वीडियो भी पुलिस ने हासिल कर ली है। दोनों किशोरों की तलाश को रात में पुलिस टीम को संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए भेजा गया। अभी तक आरोपित किशोर पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।