Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खिलौने के मैग्नेट बने जानलेवा... मथुरा में खेलते समय बच्चों ने निगले टुकड़े, 5 घंटे में ऑपरेशन से निकाले

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 01:26 PM (IST)

    वृंदावन में मैजेस्टिक कनेक्टर गेम के मैग्नेट के टुकड़े खेल-खेल में दो बच्चों ने निगल लिए। चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके एक बच्चे के पेट से दस और दूसरे के पेट से छह टुकड़े निकाले हैं। बच्चे अभी आईसीयू में हैं। परिजनों के अनुसार बच्चों ने रक्षाबंधन से पहले यह खिलौना मंगवाया था और खेलते समय ये घटना घटी। फिलहाल बच्चों का इलाज जारी है।

    Hero Image
    अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्चा। स्वजन।

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। समाजसेवी दानबिहारी खंडेलवाल के ढाई वर्षीय पौत्र व चार वर्षीय पौत्री की जान ऑनलाइन प्लेटफार्म से मंगवाए मैजेस्टिक कनेक्टर गेम से जान पर बन आई। बच्चों ने खेल-खेल में मैग्नेट निगल लिया। चिकित्सकों ने एक्स−रे से बच्चों के पेट में पहुंची खिलाैने के टुकड़ों की मैग्नेट का पता लगा लिया और करीब चार घंटे मासूम बच्चों का ऑपरेशन कर एक बच्चे के पेट से दस तो दूसरे बच्चे के पेट से छह मैग्नेट के टुकड़े निकाले। बच्चे अभी आइसीयू में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल में बच्चों ने निगले मैग्नेट के टुकड़े, दो के पेट से आपरेशन कर निकाले

    सेवाकुंज मार्ग निवासी दानबिहारी खंडेलवाल ने बताया उनके पुत्र हितेश खंडेलवाल ने अपनी चार वर्षीय पुत्री हितांशी व ढाई वर्षीय पुत्र प्रज्ञान के लिए नौ अगस्त को रक्षाबंधन से पहले ऑनलाइन प्लेटफार्म से मैजेस्टिक कनेक्टर मंगवाया। पैकेट में 32 पीस आते हैं, जिन्हें बच्चे जोड़कर खेलते हैं।

    बच्चों ने खेल-खेल में कुछ पीस मुंह में डाल लिए। दूसरे दिन रिश्तेदार के बच्चे ने बताया कि प्रज्ञान ने खिलौने के टुकड़े को निगल लिया है। इसके बाद चिकित्सक को दिखाया तो एक्स−रे की सलाह दी।

    प्रज्ञान को बुखार और पेट में दर्द हुआ

    तीसरे दिन प्रज्ञान को बुखार हो गया और पेट में दर्द शुरू हो गया। चिकित्सक को दिखाने के बाद मथुरा के अमर हास्पिटल में भर्ती करा दिया। फिर फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां सीटी स्कैन करने पर पता चला कि मेटल के कई टुकड़े पेट में आंतों से चिपक गए हैं और आंतें आपस में जकड़ गई हैं। रात 12 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ और सुबह पांच बजे तक चला तो प्रज्ञान के पेट से दस मैग्नेट के टुकड़े निकले।

    हितांशी के पेट से भी निकाले छह मैग्नेट के टुकड़े

    बेटी हितांशी का भी चेकअप कराया। उसका भी चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके छह मैग्नेट के टुकड़े पेट से निकाले। दोनों ही बच्चे अब तक आईसीयू में भर्ती हैं और उपचार चल रहा है।