विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में सीएम योगी की सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त, 5 जिलों से 1000 पुलिसकर्मी और ड्रोन टीम की तैनाती

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:33 AM (IST)

मथुरा में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अलीगढ़ समेत पांच ...और पढ़ें

सुरक्षा की जांच के दौरान एसएसपी व अन्य।

सुरक्षा की जांच के दौरान एसएसपी व अन्य।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी।

  2. बैठक में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

  3. एंटी ड्रोन टीम और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहेंगी।

जागरण संवाददाता, मथुरा। भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के बड़े नेताओं के शामिल होने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को त्रिस्तरीय रखा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस और आगरा से अतिरिक्त पुलिस बल मथुरा पहुंच चुका है। एंटी ड्रोन टीम के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा घेरे में सक्रिय रहेंगी।
परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में 16 और 17 नवंबर को दो दिवसीय चिंतन बैठक में भाजपा प्रदेश की चुनावी रणनीति को धार देगी।

अलीगढ़ समेत पांच जिलों से पहुंचा एक हजार कर्मियों का पुलिस बल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश सरकार और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी बैठक में दो दिन शामिल रहेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास तीन स्तरों का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पहले घेरे में मुख्यमंत्री और प्रमुख नेताओं की नजदीकी सुरक्षा रहेगी, जबकि दूसरे और तीसरे घेरे में पुलिस बल संदिग्ध गतिविधियों, भीड़ और आवागमन पर निगरानी रखेगा।

एंटी ड्रोन टीम के साथ सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी सक्रिय, चप्पे-चप्पे पर नजर

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मथुरा के अलावा अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस और आगरा से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। यातायात के साथ करीब एक हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी में लगाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। बिना जांच किसी को भी सुरक्षा घेरे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पुलिसकर्मियों की अलग टीमें तैनात रहेंगी

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की अलग टीमें तैनात रहेंगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है। आसमान से होने वाले किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए एंटी ड्रोन टीम सक्रिय रहेगी। इसके साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी समन्वय के साथ निगरानी करेंगी। 

ये रहेगा पुलिस बल

  • 05-एएसपी
  • 19-सीओ
  • 800-पुलिस कर्मी
  • 02 कंपनी पीएसी 
  • 01-एंटी ड्रोन टीम

एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल भी लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देने बरसाना जाएंगे CM योगी, मथुरा के दीनदयाल धाम में चिंतन बैठक आज

यह भी पढ़ें- भाजपा मथुरा से फूंकेगी 2027 के चुनावी बिगुल की रणनीति, 'जीत ही हैट्रिक' का रोडमैप तैयार करने की मैराथन बैठक आज से


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।