विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देने बरसाना जाएंगे CM योगी, मथुरा के दीनदयाल धाम में चिंतन बैठक आज

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:36 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के पंडित दीनदयाल धाम में दो दिवसीय चिंतन बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद वे ...और पढ़ें

पद्मश्री रमेश बाबा का फाइल फोटो।

पद्मश्री रमेश बाबा का फाइल फोटो।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के दीनदयाल धाम में बैठक में भाग लेंगे।

  2. दो दिवसीय चिंतन बैठक में सीएम योगी की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

  3. बरसाना में पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देंगे मुख्यमंत्री योगी।

जागरण संवाददाता, मथुरा। भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पंडित दीनदयाल धाम, परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार और मंगलवार को होने वाली दो दिवसीय चिंतन बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वह सोमवार को सुबह 11.10 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग, फरह पहुंचेंगे। सुबह 11.40 बजे बैठक स्थल पर पहुंचेंगे और बैठक में भाग लेंगे।

रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार को भी वह बैठक में प्रतिभाग करेंगे। सीएम अगले दिन बरसाना में दिवंगत पद्मश्री रमेश बाबा को भी श्रद्धांजलि देने जाएंगे और यहां से सीधे आगरा होते हुए लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

सपना श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का था

ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का भी सपना श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का था। वर्ष 2015 में यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए जिस तरह व्यापक जनांदोलन खड़ा हुआ था, उसी तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति के लिए भी एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर बाबा जोर देते थे। आज यह आंदोलन देश-दुनिया में विस्तार ले रहा है। इसमें हिंदू समाज की भागीदारी एक नई गाथा लिखेगी।

यह विचार श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार व श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एड. महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीमान मंदिर बरसाना की श्री राधारानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा के मधुवन जयगुरुदेव पड़ाव स्थल पर आयोजित कथा के दौरान यात्रियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें- आगरा में हवा हुई खतरनाक: AQI 409 और 404 दर्ज, राजेश्वर मंदिर और अर्जुन नगर में बढ़ा प्रदूषण

यह भी पढ़ें- मथुरा: आयकर विभाग ने 3 दिनों की छापामारी में पकड़ी बड़ी चोरी, शंंकर सेठ के नाम पर सैकड़ों करोड़ का निवेश

महेंद्र प्रताप सिंह ने संत रमेश बाबा से समय-समय पर मिले मार्गदर्शन और आशीर्वाद का स्मरण करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को चार बार तोड़े जाने और मूल गर्भगृह स्थल पर मस्जिद बनाए जाने का विषय उनके लिए केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि आज बाबा भले ही शरीर रूप में हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे मिली प्रेरणा और शक्ति के बल पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।