विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में हवा हुई खतरनाक: AQI 409 और 404 दर्ज, राजेश्वर मंदिर और अर्जुन नगर में बढ़ा प्रदूषण

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:27 AM (IST)

आगरा में राजेश्वर मंदिर और अर्जुन नगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जहां हवा में ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. राजेश्वर मंदिर, अर्जुन नगर में हवा खतरनाक स्तर पर

  2. AQI 409 और 404 दर्ज, धूल कण चार गुना अधिक

  3. जाम, खुदी सड़कें प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में रविवार को आगरा स्मार्ट सिटी के राजेश्वर मंदिर और अर्जुन नगर स्थित सेंसर पर रात 10 बजे हवा खतरनाक स्थिति में दर्ज की गई। राजेश्वर मंदिर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 409 और अर्जुन नगर तिराहा पर 404 रहा।

हवा में धूल कणों की मात्रा मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के चार गुणा से अधिक और अति सूक्ष्म कणों की मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर का तीन गुणा रही। हवा में कार्बन मोनोआक्साइड अधिक होने से सिरदर्द की समस्या रही।

मानक से चार गुणा धूल कण, तीन गुणा अति सूक्ष्म कण

आगरा स्मार्ट सिटी के 15 सेंसर पर हवा बहुत खराब और चार सेंसर पर खराब स्थिति में दर्ज की गई। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानीटरिंग स्टेशनों में से केवल फतेहपुर सीकरी स्थित स्टेशन पर हवा खराब स्थिति में रही। अन्य स्टेशनों पर हवा मध्यम स्थिति में दर्ज की गई।

बहुत खराब स्थिति

  • राजा मंडी, 391
  • आईएसबीटी, 377
  • अमर होटल, 354
  • छीपीटोला चौराहा, 344
  • मीरा हुसैनी चौराहा, 347
  • मुतविर मस्जिद, 340
  • राजपुर चुंगी, 336
  • बाग फरजाना, 329
  • बीपी आयल मिल, 326
  • भाटिया पेट्रोल पंप, 324
  • धूलियागंज, 316
  • नामनेर चौराहा, 316
  • नरीपुरा, 313
  • सिंधी बाजार, 312
  • बिजलीघर, 308

खराब स्थिति

  1. मंटोला तिराहा, 291
  2. नया पुल तिराहा, 261
  3. नंद टाकीज, 219
  4. अग्रसेन मूर्ति दिल्ली गेट, 213

हवा में धूल कणों और अति सूक्ष्म कणों की मात्रा अधिक होने की वजह जाम, सड़कें खोद कर छोड़े जाने और वहां से वाहनों के गुजरने पर उड़ रही धूल है। हवा में धूल कणों व अति सूक्ष्म कणों की मात्रा अधिक होने की वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही है। सांस लेने पर अति सूक्ष्म कणों के श्वसन नलिका मे पहुंचने से उसमें सूजन आ रही है, जिससे शहरासी खांसते-खांसते परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP Weather: बारिश ने बदला मौसम, तीन दिन में और बढ़ेगी सर्दी; IMD का ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- भाजपा मथुरा से फूंकेगी 2027 के चुनावी बिगुल की रणनीति, 'जीत ही हैट्रिक' का रोडमैप तैयार करने की मैराथन बैठक आज से


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।