विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: बारिश ने बदला मौसम, तीन दिन में और बढ़ेगी सर्दी; IMD का ताजा अपडेट

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:11 AM (IST)

लखनऊ में दो दिन बाद धूप खिली, जिससे धुंध और कोहरे से राहत मिली, हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अभी ...और पढ़ें

UP Weather: लखनऊ में धुंंघ।

UP Weather: लखनऊ में धुंंघ।

HighLights

  1. लखनऊ में दो दिन बाद धूप खिली, धुंध कम हुई।

  2. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार रहा।

  3. पश्चिमी यूपी में बारिश से तापमान में गिरावट की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: पिछले दो दिनों से धुंध, स्माग और कोहरे के चादर में लिपटी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। राजधानी में रविवार को धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। आसमान साफ होने के साथ ही दृश्यता में भी सुधार हुआ और धुंध का असर पहले के मुकाबले कम नजर आया। धूप निकलने के बाद भी हवा की सेहत में खास सुधार नहीं हुआ। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार तीसरे दिन भी 300 के पार बना रहा। वहीं, पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई।

30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद शाहजहांपुर में 14.2 डिग्री, कानपुर शहर में 14.4 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 14.9 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। पश्चिमी यूपी में बारिश होने की वजह से अगले तीन दिनों में पूरे प्रदेश में तापमान में छह-सात डिग्री सेल्सियस गिरवाट देखने को मिल सकती है।

इन जगहों पर इतना रहा एक्यूआई

लखनऊ के विभिन्न निगरानी स्टेशनों से दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार शहर के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। वहां सुबह आठ बजे ही एक्यूआई 304 तक पहुंच गया। अलीगंज केंद्रीय विद्यालय में एक्यूआइ 290 और लालबाग में 289 रिकॉर्ड किया गया। वहीं बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में एक्यूआई 193, गोमती नगर में एक्यूआई 159 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 में 121 दर्ज हुआ है।

इन जिलों में हुई हल्की बारिश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। बरेली,अलीगढ़, मुरादाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, संभल में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबंदी हुई।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, आज से उत्तरी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।